Move to Jagran APP

बिहार में अजब-गजब का प्यार, पति को जेल, पत्नी का आशिक के साथ खुला खेल, जानिए बगहा का पूरा माजरा

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक मामले में पति को जेल जाने पर पत्नी खुशी से झूम उठी और प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। धनहां थाना क्षेत्र के मुसहरी भगवान पांडेय टोला गांव का मामला।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 01 Feb 2022 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 09:48 PM (IST)
बिहार में अजब-गजब का प्यार, पति को जेल, पत्नी का आशिक के साथ खुला खेल, जानिए बगहा का पूरा माजरा
पश्‍च‍िम चंपारण के बगहा में प्रेमी के साथ फरार हुई पत्‍नी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बगहा (पचं), जासं। पश्चिम चंपारण में एक महिला ने प्यार में दीवानगी की हदें पार कर दी। मारपीट से जुड़े एक मामले में पति को पुलिस पकड़कर ले गई। पति के जेल जाते ही पत्नी अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। फिर दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे। प्यार परवान चढ़ा और पति के जेल जाते ही अंजाम तक पहुंचने लगा। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। फिर दोनों गुपचुप घर छोड़कर भाग निकले। दूसरी ओर, पत्नी की याद में जेल में दिन काट रहा पति जब घर वापस लौटा तो पत्नी गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पीडि़त पति ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अब, पुलिस गायब महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: एमएलसी 2022 में जीत के लिए सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की योजना तैयार, मधुबनी में बैठक

बताते हैं कि धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी भगवान पांडेय टोला गांव निवासी एक युवक को मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब छह महीने पूर्व गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो जानकारी मिली कि पत्नी करीब डेढ़ महीने से गायब है। खोजबीन के बाद युवक ने अपने ही गांव के धनंजय चौधरी, आनंद चौधरी, राजेश चौधरी व बन्हू चौधरी को नामजद किया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपितों ने महिला को गायब कर दिया है। मामले में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: क्या आज बारिश होगी या निकलेगी धूप? देखें, मुजफ्फरपुर का मौसम पूर्वानुमान

लड़की को भगाने में प्राथमिकी दर्ज

चौतरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में लड़की की मां ने पहाड़ी मझौवा़ गांव के अमित पासवान,उषा देवी,इंद्रासन पासवान,शिखा कुमारी,प्रिया कुमारी समेत आठ लोगों पर आरोप लगाती हुई प्राथमिकी संख्या 39/2022 दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि बीते रविवार की रात जब वह अपने संबंधी के घर गई थी। तभी मौके का लाभ उठाकर उक्त लोगों ने घटना का अंजाम दिया। लड़की अपने साथ आभूषण व 50,000 रुपये भी लेकर गई।थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: पाकिस्तान की इस विधानसभा चुनाव में क्यों है गहरी रुचि? हटा राज से पर्दा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.