बालिका गृह तोड़ने वाली एजेंसी पर ढाई लाख का सामान ले जाने का आरोप
ब्रजेश ठाकुर की पत्नी आशा देवी ने लगाया आरोप। संबंध में उसने नगर आयुक्त को आवदेन दी है। उसने कहा है कि बालिका गृहभवन में उसका व उसके पति का लाखों का सामान एजेंसी ले गए।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बालिकागृह भवन तोडऩे वाली एजेंसी पर बिना जानकारी के लोहे का ग्रिल, छड़ व अन्य सामग्री ले जाने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप जेल में ब्रजेश ठाकुर की पत्नी आशा देवी ने लगाया है। इस संबंध में उसने नगर आयुक्त को आवदेन दी है। उसने कहा है कि बालिका गृहभवन में उसका व उसके पति का लगभग दो-तीन लाख का लोहे का ग्रिल लगा हुआ था। कई एक लाख का अन्य समान था। इसमें ईंट व छड़ शामिल था। इसे बिना उसकी सूचना के एजेंसी ले जाया जा रहा है।
जब उन्होंने इसकी सूची मांगी तो एजेंसी के कर्मचारियों ने उसके साथ बदसलूकी की। इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि भवन को तोडऩे को लेकर एजेंसी से 21 लाख रुपये का एग्रीमेंट हुआ है। इसमें वहां के समान भी उसे ले जाना है। ब्रजेश ठाकुर के पुत्र उनसे मिले थे। उन्होंने भवन ध्वस्त करने का 21 लाख खर्च अदा कर इस सामान को ले जाने का ऑफर दिया। एजेंसी कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप गलत है। वहां मजिस्ट्रेट की निगरानी व पुलिस की तैनाती के बीच भवन तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है।