Move to Jagran APP

एनसीसी की सभी लड़कियां बनेंगी आत्मनिर्भर, इस स्तर पर चल रही तैयारी

श्रद्धा बख्शी एवं अन्य वक्ताओं ने बिहार व झारखंड के एनसीसी बटालियन की लड़कियों को वेबिनार में दी जानकारी। महिलाओं को सशक्त होने के लिए चार बातों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बनने को कहा। मेहनत के कमाए पैसे को खर्च करने पर गौरव महसूस होगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 11:38 AM (IST)
एनसीसी की सभी लड़कियां बनेंगी आत्मनिर्भर, इस स्तर पर चल रही तैयारी
एनसीसी बटालियन की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण पर वेबिनार का आयोजन किया गया। श्रद्धा बख्शी एवं अन्य वक्ताओं ने बिहार एवं झारखंड के एनसीसी बटालियन की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. निष्ठा ठाकुर ने मेजर जेनरल एम इंद्रबालन, अपर महानिदेशक एनसीसी बिहार एवं झारखंड की तरफ से सभी वक्ताओं एवं कैडेट्स का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने वेबिनार की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी वक्ताओं का परिचय कराया। मुख्य वक्ता श्रद्धा बख्शी ने बिहार -झारखंड में बिताए अपने जीवन के 32 वर्षों के अनुभव को साझा किया। महिलाओं को सशक्त होने के लिए चार बातों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बनने को कहा। मेहनत के कमाए पैसे को खर्च करने पर गौरव महसूस होगा। राजनीति में भी 33 फीसद भागीदारी होने पर महिलाएं संसद सदस्य बन सकती हैं। लेकिन धरातल पर इनकी भागीदारी कम है। 

loksabha election banner

कम उम्र में शादी का करें विरोध

लडकियों को कम उम्र में विवाह, दहेज आदि जैसी कुरीतियों को खुलकर विरोध करना चाहिए। माउंट लिटेरा जी स्कूल की प्राचार्य आरती झा ने भी अपने विचार रखे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.