Move to Jagran APP

Coronavirus : COVID-19 : सिवान के Hotspot बनते ही पश्चिम चंपारण की सभी सीमाएं सील, जानिए तैयारी के बारे में

Coronavirus COVID-19 सिवान और गोपालगंज से लगने वाली सड़कों से आवाजाही पर पूरी तरह रोक। दियारे के रास्तों को भी किया गया बंद।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 01:11 PM (IST)
Coronavirus : COVID-19 : सिवान के Hotspot बनते ही पश्चिम चंपारण की सभी सीमाएं सील, जानिए तैयारी के बारे में
Coronavirus : COVID-19 : सिवान के Hotspot बनते ही पश्चिम चंपारण की सभी सीमाएं सील, जानिए तैयारी के बारे में

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बिहार में सिवान के कोरोना Hotspot बनने के बाद पश्चिम चंपारण जिले की सभी सीमाओं काे सील कर दिया गया है। सड़क व जलमार्ग से भी आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। सिवान, गोपालगंज एवं यूपी से लगने वाली ग्रामीण सड़कों पर बैरियर लगाकर आवाजाही बंद करा दी गई है।

loksabha election banner

बैरियर लगाया गया

जिले के बैरिया में गंडक दियारा लौकरिया एवं पखनाहा घाट पर पुलिस की मौजूदगी में बैरियर लगाकर आवाजाही बंद किया गया। जबकि नौतन में मंगलपुर के समीप मुख्य मार्ग पर बांस लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है।

दियारों पर भी ध्यान

बैरिया के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुख्यमार्ग पर आवाजाही बीते 24 मार्च से हीं बंद है। अब दियारे के पंगडंडियों से भी आवाजाही बंद की गई है। पंचायत के मुखिया एवं गांव के लोगों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.