Move to Jagran APP

अखिल भारतीय सर्वे में कृषि विश्वविद्यालय पूसा को मिला देश में 10 वां स्थान

इंडिया टूडे ग्रुप द्वारा किए गए सर्वे में सर्वे में विवि को विभिन्न मानकों पर 1587 अंक प्राप्त हुए। जबकि टिस्को को पूसा विवि से महज एक अंक अधिक मिले।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:50 PM (IST)
अखिल भारतीय सर्वे में कृषि विश्वविद्यालय पूसा को मिला देश में 10 वां स्थान
अखिल भारतीय सर्वे में कृषि विश्वविद्यालय पूसा को मिला देश में 10 वां स्थान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। इंडिया टूडे ग्रुप के देश के सभी विश्वविद्यालयों के सर्वे की रैंकिंग में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा, समस्तीपुर विवि को सर्वोच्च 10 विश्वविद्यालय में शामिल किया गया है। सर्वे में विवि को विभिन्न मानकों पर 1587 अंक प्राप्त हुए, जबकि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज को 1588 अंक हासिल हुआ। इस संबंध में कुलपति डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को देखकर उन्हेंं अत्यंत हर्ष हो रहा है।

loksabha election banner

 इसका श्रेय विवि के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों को दिया जिन्होंने उनकी योजनाओं को मूर्त रूप देने में भरपूर सहयोग किया। विवि को इंफ्रास्ट्रक्चर और लिविंग एक्सपीरिएंस के मानक में 175 में 133.7 अंक मिले हैं। इसी तरह कैरियर प्रोग्रेशन एवं प्लेसमेंट में भी विवि को अधिक अंक मिला है।

 उन्होंने कहा कि विवि किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहा है और उसमें सफलता भी मिल रही है। कोविड 19 के दौर में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कहा कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य ही नहीं देश को भी गौरव प्रदान करता है। उनका सपना है कि विश्वविद्यालय हर मानक पर देश तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.