Agniveer Bharti 2026: बिहार में 17 से 28 फरवरी तक सेना की भर्ती रैली, 15 जिलों के कैंडिडेट होंगे शामिल
मुजफ्फरपुर में 17 से 28 फरवरी तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। इस बार बिहार के 15 जिलों ...और पढ़ें

बिहार में 17 फरवरी अग्निवीर भर्ती रैली। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सेना क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय मुजफ्फरपुर (बिहार एवं झारखंड) में इस बार 15 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। पहले आठ जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती ली जाती थी।
मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल जाधव एसआरडी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनरल ड्यूटी, टेक्निकल समेत केवल 5 पदों के लिए 17 से 28 फरवरी तक भर्ती ली जाएगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
कुल 7046 अभ्यर्थियों की ही भर्ती ली जाएगी। जिला प्रशासन की देख-रेख में चक्कर मैदान में बैरिकेडिंग से लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किन्हीं दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन करने के बावजूद केवल एक भर्ती रैली और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। भर्ती रैली पूरी होने के बाद उम्मीदवारों से अंतिम विकल्प पूछा जाएगा कि वह किस श्रेणी में जाना चाहता है।
इन जिले के अभ्यर्थी होंगे शामिल
पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सिवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के शार्टलिस्ट किए गए हैं। केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए 17 फरवरी से 28 फरवरी तक रैली होगी।
इस बार 5 पदों के लिए होगी भर्ती
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) (10वीं पास)
- अग्निवीर टेक्निकल (12वीं पास- पीसीएम)
- अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (12वीं पास)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं पास)
- अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट (नर्सिंग असिस्टेंट/सिपाही फार्मा)
आउटरीच कार्यक्रमों से राज्य के युवाओं को देश सेवा की प्रोत्साहित
भर्ती महानिदेशालय के निर्देशों के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के द्वारा कई आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के युवाओं को देश सेवा और देश निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अग्निपथ योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने और युवाओं को देश के अग्निवीर बनने के लिए विभिन्न विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और एनसीसी बटालियन में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भर्ती में जिला प्रशासन का मिल रहा सहयोग
भर्ती निदेशक कर्नल जाधव एसआरडी, सेना भर्ती कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, मुजफ्फरपुर सिटी एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण नागरिक प्रशासन पदाधिकारियों के साथ व्यापक समन्वय स्थापित करते हुए बैठक आयोजित की गई।
प्रशासन के द्वारा सिटी पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। जिसमें कानून व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, रैली आयोजित करने के लिए बुनियादी ढांचा, वर्षा/सर्दी से सुरक्षा और रैली अवधि के लिए अन्य अपेक्षित व्यवस्था भी शामिल है।
