विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer Bharti 2027: अग्निवीर सेना भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म, प्रक्रिया में हुआ बदलाव

Published: Tue, 24 Feb 2026 02:00 PM (IST)

अग्निवीर सेना भर्ती 2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए 1 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अग्निवीर सेना में 2027 की भर्ती (Agniveer Bharti 2027) प्रक्रिया शुरू हो गई है। अग्निवीर सेना में हर साल बदलाव देखने को मिल रहा है। अब छह महीने की भर्ती प्रक्रिया का विस्तार कर अब साल में एक ही बार भर्ती प्रक्रिया ली जाएगी।

अगले वर्ष 2027 के अग्निवीर भर्ती की कवायद फरवरी से शुरू हो गई है। आवेदन एक अप्रैल तक लिए जाएंगे। इसमें अगर किसी का बदलाव होता है तो सेना के आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दे दी जाएगी।

अभी जो चक्कर मैदान में 28 तक भर्ती चल रही, वह 2025 यानी पिछले साल जो फॉर्म भरे थे और परीक्षा देकर पास किए उन लोगों की भर्ती ली जा रही।

अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक उम्र वाले यानी 35 वर्ष वाले की भी भर्ती, रिलिजियंस टीचर आदि के लिए इस बार से ली जाएगी। अग्निवीर इंटेक के सिलेक्शन टेस्ट के लिए अविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। ऑनलाइन एग्जाम एक से 15 जून 2026 तक प्रस्तावित किया गया है।

मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और अन्य जिलों/यूटी के रहने वालों से आवेदन मंगाए गए हैं। इंडियन आर्मी का दावा है कि सेना भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है।

मुजफ्फरपुर एआरओ की रैली पूरी, कल से दानापुर एआरओ की होगी शुरू

अग्निवीर सेना में भर्ती के लिए सोमवार को समस्तीपुर, शिवहर और सीतामढ़ी के अभ्यर्थियों ने चक्कर मैदान में दौड़ लगाया। इस दौरान तीन जिले में करीब साढ़े नौ सौ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 710 में 390 दौड़ से बाहर हो गए और 320 का चयन हुआ। इस दौरान मुजफ्फरपुर सेना भर्ती की रैली समाप्त हो गई।

अब मेडिकल टेस्ट शुरू होगा। अब मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान में ही दानापुर रिक्रूटमेंट के द्वारा अग्निवीर सेना की भर्ती ली जाएगी। यह भर्ती 25 फरवरी से चक्कर मैदान में चलेगी। इमसें भोजपुर, सिवान और बक्सर के अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी के लिए पसीने बहाएंगे।