पेट्रोल - डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का धरना
राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ स्टेशन रोड में धरना दिया।
मुजफ्फरपुर : राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ स्टेशन रोड में धरना दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविद कुमार मुकुल ने की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल में दाम में बेतहाशा वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इससे जनता बेहाल है। गरीबों को तो पेट भरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल पेट्रोल-डीजन का दाम घटाने की मांग की। धरना के उपरांत पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी चंद्रप्रकाश गौतम, कांग्रेस सेवा दल के उड़ीसा प्रभारी अजीत कुमार, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दास, कुपा शंकर शाही, प्रवक्ता वेद प्रकाश, सेवादल मुख्य संगठक मो. शोएब, पूर्व कार्यकारी सेवादल अध्यक्ष दिलीप कुमार, संजय कुमार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल वारिस सद्दाम, मिथिलेश राम, लोक क्रांति यादव, विनोद कुमार चौधरी, केदार पटेल, कौशल किशोर चौधरी आदि मौजूद थे। मीनापुर : प्रखंड क्षेत्र के खेमाईपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के सामने अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। अध्यक्षता कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा ने की। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार की डबल इंजन वाली सरकार की जमकर आलोचना की। साथ ही मूल्यवृद्धि वापस लेने की माग की। धरना स्थल पर मुमताज अहमद, रविशकर राय, वीरेंद्र कुमार पंडित, विजय कुमार यादव, राधेकृष्ण सिंह, रामपुकार सहनी, अब्दुल सत्तार अंसारी, मो. इरफान, मो. रहमत खान, विक्की कुमार आदि मौजूद रहे। धरना सरकार की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिया गया।