विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच में AES पीडि़त एक और बच्चे की मौत, एक नया मरीज भर्ती Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Jul 2019 08:56 PM (IST)

वर्तमान में एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में सात बच्चों का इलाज जारी है। इसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसकेएमसीएच में AES पीडि़त एक और बच्चे की मौत, एक नया मरीज भर्ती Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच में AES पीडि़त एक और बच्चे की मौत, एक नया मरीज भर्ती Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में भर्ती एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीडि़त एक बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं एक नया बच्चा भर्ती किया गया। मृत बच्ची गायघाट के सुरेन्द्र राय की पुत्री शिवानी कुमारी (7) को दो सप्ताह पूर्व भर्ती कराया गया था। उस समय से वह वेंटीलेटर पर थीं। वहीं, सीतामढ़ी बाजपट्टी के विपिन महतो के पुत्र दीपक कुमार (10) को भर्ती किया गया। 

 वर्तमान में एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में सात बच्चों का इलाज जारी है। इसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 450 बच्चे इलाज के लिए यहां पहुंचे। जिसमें 298 बच्चे स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। वहीं 15 बच्चों को शुक्रवार को छुट्टी दी जाएगी। इन्हें शिशु वार्ड-2 में भर्ती कर रखा गया है। जबकि 117 मासूमों को नहीं बचाया जा सका। 12 बच्चों के परिजन बगैर चिकित्सीय परामर्श के अपने मरीज को अन्यत्र लेकर चले गए थे।