विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस पीडि़त एक और मासूम ने दम तोड़ा, एक नया बच्चा भर्ती Muzaffarpur news

By Ajit KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Jul 2019 07:52 PM (IST)

एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में 14 बच्चे इलाजरत पांच की हालत गंभीर। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि इस वर्ष कुल 448 बच्चों में 298 बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

एईएस पीडि़त एक और मासूम ने दम तोड़ा, एक नया बच्चा भर्ती Muzaffarpur news
एईएस पीडि़त एक और मासूम ने दम तोड़ा, एक नया बच्चा भर्ती Muzaffarpur news

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) की पीआइसीयू में भर्ती एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीडि़त एक बच्चे की बुधवार को मौत हो गई। वहीं एक बच्चा भर्ती किया गया। मृत जितेंद्र कुमार का पुत्र पीयूष कुमार (5) पांच दिन पूर्व सीतामढ़ी से रेफर होकर यहां आया था। उसे वेंटीलेटर पर ही रखा गया था। वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। 

वहीं, सीतामढ़ी स्थित रुन्नीसैदपुर के जयलाल राय की पुत्री रीना कुमारी (3) को भर्ती किया गया। वर्तमान में एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में 14 बच्चों का इलाज जारी है। इसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 448 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें 298 बच्चे स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। वहीं सात बच्चों को गुुरुवार को छुट्टी दी जाएगी। इन्हें शिशु वार्ड-2 में भर्ती कर रखा गया है। 116 मासूमों को नहीं बचाया जा सका। 12 बच्चों के परिजन बगैर चिकित्सीय परामर्श के अपने मरीज को अन्यत्र लेकर चले गए।