विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : तिरहुत एमएलसी चुनाव में बढ़ी हलचल, तीसरे दिन तीन नामांकन के साथ 5 प्रत्याशी मैदान में

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधान पार्षद चुनाव में गुरुवार को तीन और प्रत्याशियों ने ...और पढ़ें

प्रत्याशी नरेन्द्र प्रसाद सिंह,, प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी व भूषण कुमार झा। जागरण

प्रत्याशी नरेन्द्र प्रसाद सिंह,, प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी व भूषण कुमार झा। जागरण

HighLights

  1. गुरुवार को तिरहुत एमएलसी चुनाव के लिए तीन नामांकन हुए।

  2. भाजपा के डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और दो निर्दलीय ने पर्चे भरे।

  3. भूषण झा ने शिक्षकों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद चुनाव के लिए गुरुवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो एवं स्नातक के लिए एक नामांकन हुआ। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी डा. नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं निर्दलीय भूषण झा ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं स्नातक निर्वाचन के लिए वंशीधर ब्रजवाशी ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। वर्तमान में वह इस निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी हैं।

बुधवार को स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जन सुराज के एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। इस तरह अब तक पांच प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ शिक्षकों के हितों की रक्षा जरूरी

निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना प्रमुख उद्देश्य है।

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंच पर उठाने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ शिक्षकों के हितों की रक्षा भी जरूरी है।

कहा, हाई स्कूल, मदरसा, संस्कृत एवं वित्त रहित संस्थानों के शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। नामांकन सह आशीर्वाद सभा में जितेंद्र माधव, अमरेंद्र कुमार, प्रो. गौहर सिद्दीकी, फकरुल हसन फक्र, प्रो. अजय पटेल, मदरसा डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के सचिव मो. अजमल, मो. अरमान अली, मो. मुख्तार अंसारी, जियाउर्रहमान कासमी, मो. जाहिद हुसैन, मो. इश्तियाक, मो. वकार अहमद, फकरुल हसन आदि ने भाग लिया।