Move to Jagran APP

CM Nitish Nischay Samvad: उत्तर बिहार में ऑनलाइन रैली के पहले अनुभव को लेकर उत्साहित रहे कार्यकर्ता

वर्चुअल रैली के प्रसारण को देखने के लिए उत्तर बिहार के सभी जिलों में इंतजाम किए गए थे। 500 से ज्यादा जगहों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था थी। छह लाख लोगों ने लाइव प्रसारण देखा।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 08:37 PM (IST)
CM Nitish Nischay Samvad: उत्तर बिहार में  ऑनलाइन रैली के पहले अनुभव को लेकर उत्साहित रहे कार्यकर्ता
CM Nitish Nischay Samvad: उत्तर बिहार में ऑनलाइन रैली के पहले अनुभव को लेकर उत्साहित रहे कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आयोजित पहली वर्चुअल रैली को लेकर जिलों में उत्साह रहा। प्रसारण देखने के लिए उत्तर बिहार के सभी जिलों में इंतजाम किए गए थे। 500 से ज्यादा जगहों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था थी। छह लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव प्रसारण देखा। 

loksabha election banner

 वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 40 जगहों पर सीएम के कार्यक्रम को सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी। बेतिया में जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पांच साल के अंदर किए गए कार्यों का खाका प्रस्तुत किया। मोतिहारी में जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने कहा कि कम से कम 50 जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन की व्यवस्था थी।

 समस्तीपुर में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर स्थानीय जदयू नेताओं ने एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की थी।  लोहिया आश्रम स्थित जिला जदयू कार्यालय पर पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, तकी अख्तर समेत दर्जनों नेता वहां मौजूद रहे। पूसा में उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को सुना।

 संवाद में मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी का भी जिक्र किया। जदयू जिलाध्यक्ष राणा रंधीर सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया है।

 मधुबनी में करीब 40 से 50 हजार कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सुना। लौकही में सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सीएम को सुन रहे थे। दरभंगा से वर्चुअल रैली में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी ने दावा किया कि यहां से करीब तीन लाख लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। जिले में 224 जगहों पर टीवी स्क्रीन की व्यवस्था थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.