पश्चिम चंपारण में मास्क नहीं लगाने वालों को करनी पड़ी उठक-बैठक, दी गई चेतावनी
West Champaran उठक-बैठक के साथ सख्त हिदायत देते हुए बिना मास्क घूमने पर जुर्माना भी लगाने की चेतावनी दी गई। जांच से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। बहुत से चालक तो दूर से ही पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदलते नजर आए।
पश्चिम चंपारण, जासं। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस लगातार गश्त के दौरान कड़ा रूख अख्तियार कर रही है। स्थानीय थाना गेट पर वाहन जांच के दौरान मास्क नहीं लगाने वालों की पुलिस ने जमकर खबर ली। उठक-बैठक के साथ सख्त हिदायत देते हुए बिना मास्क घूमने पर जुर्माना भी लगाने की चेतावनी दी गई। जांच से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। बहुत से चालक तो दूर से ही पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदलते नजर आए। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि बाइक चालकों से वाहन संबंधित कागजात, हेलमेट, ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस, मास्क आदि का सत्यापन किया गया। वहीं बिना हेलमेट, कागजात व मास्क के चलने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया गया। बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को देखते हुए बिना मास्क के चलने वालों की अब खैर नहीं है। इनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान एसआइ मंडल भगत सहित सभी पुलिस जवान उपस्थित थे।
मास्क नहीं लगा कर चलने वाले 32 लोगों को भरना पड़ा जुर्माना
कोरोना संक्रमण फिर तेजी पकड़ रहा है, लेकिन इससे बचाव के लिए जरूरी मास्क पहनने के मामले में अभी भी लापरवाही बरती जा रही है। वाल्मीकिनगर पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को वाल्मीकिनगर पुलिस ने बगैर मास्क लगाए घूम रहे 32 लोगों से जु्र्माना वसूल किया गया। जिनसे 1600 रु जुर्माना वसूला गया है। पुलिस निरीक्षक अर्जुन कुमार ने लोगों से कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जहां लोग घर से निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें व शारीरिक दूरी का पालन करें। नियम तोडऩे पर कार्रवाई होगी। दूसरे प्रदेश से भी लोग वाल्मीकिनगर आ रहे हैं। जहां गहन चौकसी की जरूरत है। सभी लोग सावधानी बरते मास्क पहने व शारीरिक दूरी का पालन करें।