Move to Jagran APP

पश्‍च‍िम चंपारण में उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी, 29 लोगों की हुई पहचान, कल होंगे न्यायालय में हाजिर

West Champaran News पश्‍च‍िम चंपारण के बेत‍िया में रेल पुलिस ने 29 उपद्रवियों को किया कोर्ट रिमांड। सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी से की गई है आरोपितों की पहचान। 17 जून को रेलवे स्टेशन पर तोडफ़ोड़ और आगजनी का मामला।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 05:53 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी, 29 लोगों की हुई पहचान, कल होंगे न्यायालय में हाजिर
पश्‍च‍िम चंपारण के बेत‍िया में उपद्रवियों पर कार्रवाई के ल‍िए जांच पड़ताल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बेतिया, जासं। बीते 17 जून को अग्निपथ योजना के विरोध की आड़ में रेलवे की परिसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं आगजनी के मामले में रेल पुलिस ने 29 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। हालांकि इन सभी उपद्रवियों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल के आवास पर तोडफ़ोड़ और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। रेल थानाध्यक्ष वीरेंद्र मांझी ने बताया कि इन उपद्रवियों की पहचान घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी के आधार पर की गई है। इन्हें रेल न्यायालय में रिमांड कर दिया गया है।

loksabha election banner

27 जून (सोमवार) को आरोपित न्यायालय में हाजिर होंगे। बता दें कि इस मामले में नगर थाने की पुलिस अब तक 46 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इनमें से 29 की पहचान रेल पुलिस कर ली है और रेल न्यायालय में रिमांड भी कर दी है। हालांकि रेलवे की परिसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने के दौरान करीब 500 से 700 के आसपास उपद्रवी थी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार बैठा के आवेदन पर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेल पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। संभावना है कि अन्य आरोपितों की पहचान के लिए जिन 29 आरोपितों को कोर्ट रिमांड किया गया है, उन्हें रेल पुलिस भी पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है।

स्टेशन की मरम्मती के लिए प्राक्कलन तैयार

आंदोलन के दौरान बेतिया रेलवे स्टेशन को उपद्रवियों ने बुरी तरह से क्षति पहुंचाई है। 73.15 लाख की परिसंपत्ति की क्षति हुई है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए भी बैंच नहीं है। अलग- अलग कक्षों में काम कर रहे कर्मियों को इस गर्मी में भारी परेशानी हो रही है। क्योंकि उपद्रवियों ने स्टेशन के पंखे, कुलर और एससी तक को तोड़ दिया था। जैसे- तैसे ट्रेनोंं का परिचालन किया जा रहा है। बताया जाता है कि स्टेशन की मरम्मती के लिए प्राकल्लन तैयार कर भेजा जा चुका है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य आरंभ होने वाला है।

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.