Acid attack: दरभंगा में भूमि विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, घर में लगाई आग, तीन गिरफ्तार
Acid attack झुलसी महिला की हालत गंभीर। डीएमसीएच में चल रहा इलाज। तीन आरोपित गिरफ्तार।
दरभंगा, जेएनएन। जिला अंतर्गत केवटी थाना क्षेत्र के धनुकी गांव में भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोला। एक महिला पर तेजाब फेंका और घर में आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की प्राथमिकी रविवार को दर्ज की गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि तीनों जेल भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
घर में आग लगा दी
बताया गया कि गत 9 जुलाई को भूमि विवाद को लेकर गांव के राजकिशोर मंडल, उनकी पत्नी किरण देवी और रामप्रकाश मंडल ने मंगल मंडल के घर पर हमला कर दिया। मंगल की पत्नी सुमित्रा देवी को अकेली देख सभी घर में घुसे। डंडे से प्रहार किया। राजकिशोर ने तेजाब फेंक दिया। वह छटपटाने लगी। हल्ला करने पर पुत्र दौड़ते पहुंचा। इस बीच तीनों फरार हो गए। सुमित्रा को गंभीर हालत में पुत्री और पुत्र सामुदायिक अस्पातल ले गए। जहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस बीच घर खाली होने पर आरोपितों ने उसके घर में आग लगा दी। सारा सामान जल गया।