Move to Jagran APP

Weather Forecast: पछिया की मनमानी देख धूप के तेवर पड़े नरम, 10 जनवरी से मौसम होगा साफ

07-08 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही पछिया हवा कनकनी और ठिठुरन से परेशान रहे लोग। 10 जनवरी से मौसम होगा साफ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रहेंगे गरज वाले बादल।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 09:23 PM (IST)
Weather Forecast: पछिया की मनमानी देख धूप के तेवर पड़े नरम, 10 जनवरी से मौसम होगा साफ
Weather Forecast: पछिया की मनमानी देख धूप के तेवर पड़े नरम, 10 जनवरी से मौसम होगा साफ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। ठंड और कनकनी का असर मंगलवार को भी कम नहीं हुआ। सुबह में कोहरा  छाया रहा। 10 बजे के बाद धूप निकली। सुबह से चल रही पछिया हवा की मनमानी देखकर उसके तेवर नरम पड़ गए। ठंड में कोई कमी नहीं आई। शाम होते ही सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे। सुबह में करीब सात-आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली।

loksabha election banner

 पूसा स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अभी पछिया हवा का प्रकोप रहेगा। देर तक कुहासा रहने की संभावना है। बुधवार एवं गुरुवार को आसमान में गरज वाले बादल बनेंगे। इसके कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है। हालांकि, 10 जनवरी से फिर मौसम साफ हो जाएगा। 

अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8-9 जनवरी को गरज वाले बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। 10 जनवरी से पुन: मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।

 इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक पुरवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार औसतन 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 90 से 95 फीसद तथा दोपहर में 60 से 70 फीसद रहने की संभावना है। 

किसानों के लिए सुझाव 

किसानों के लिए समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि 8-9 जनवरी को हल्की वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि कार्यों जैसे कीटनाशक दवा के छिड़काव में सावधानी बरतें। फिलहाल फसलों की ङ्क्षसचाई स्थगित रखें। रबी फसलों जैसे-मक्का, गेहूं, लहसुन, पिछात मटर, दलहनी एवं चारा की फसलों में नेत्रजन उर्वरक का व्यवहार करें। 

एक सप्ताह में तापमान का यह रहा हाल

   तिथि            अधिकतम     न्यूनतम 

30 दिसंबर :           14.6         6.8

31 दिसंबर :           14.6         4.2

01 जनवरी :           20.5         6.7

02 जनवरी :           21.0         9.5

03 जनवरी :           20.0        11.0

04 जनवरी :           19.5        10.0

05 जनवरी :           18.5        11.5

06 जनवरी :           17.5         9.0

यह भी पढ़ें : 

बेतिया मेडिकल कॉलेज में 'स्वर्ग' से सर्जरी करने आते चिकित्सक, जानें- क्या है पूरा मामला...

टला बड़ा हादसा: छह बोगियों को छोड़कर 2 किमी तक दौड़ी ट्रेन, कपलिंग टूटने से दो भाग में बंटी खाली मेमू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.