Move to Jagran APP

अनबन के बाद पत्नी से अलग रह रहे युवक को मारी गोली, क्या है पूरा मामला...जानें

भटुमन बीन रविवार की सुबह घर पर ही था। तभी एक युवक पहुंचा और उसे बिना कुछ कहे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 12:02 PM (IST)
अनबन के बाद पत्नी से अलग रह रहे युवक को मारी गोली, क्या है पूरा मामला...जानें
अनबन के बाद पत्नी से अलग रह रहे युवक को मारी गोली, क्या है पूरा मामला...जानें

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले के बथवरिया थाना अंतर्गत नवका टोला टेसरहिया में रविवार की सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के समय वह घर पर ही मौजूद था। हालत गंभीर होने पर उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है। अनबन के बाद वह पत्नी से अलग रह बरहा था और हाल में उसके किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हो गए हैं।

loksabha election banner

भटुमन बीन रविवार की सुबह घर पर ही था। तभी एक युवक पहुंचा और उसे बिना कुछ कहे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। भटुमन की पत्नी से अनबन चल रहा है। वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर कहीं और रहती है। इस बीच भटुमन का किसी दूसरी महिला से संबंध हो गया है। वह उसके साथ रहने लगा है। इस तथ्य का उसको गोली ममारने वाली घटना से सीधा कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जजा रही है। एसपी राजीव रंजन का कहना है कि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। संपत्ति के विवाद को भी ध्यान रखकर यह जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.