Move to Jagran APP

Bihar Flood: बिहार की बाढ़ में अनोखी शादी, नाव पर दूल्हा नदी में बराती, ऐसे हुई दुल्हन की विदाई...

पश्चिम चंपारण में उफनाई सिकरहना नदी के चलते शादियों में मुश्किल आ रही है। नाव पर बराती पहुंच रहे हैं। दुल्हन की विदाई भी नाव पर हो रही है। इसी बीच सिकटा प्रखंड के मंगलहिया व सुंदरगांवा गांव में कुछ इस तरह हुई शादी जिसकी चर्चा हर जगह हो रही

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 06:02 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:02 AM (IST)
Bihar Flood: बिहार की बाढ़ में अनोखी शादी, नाव पर दूल्हा नदी में बराती, ऐसे हुई दुल्हन की विदाई...
सिकटा के मंगलहिया गांव में नाव से विदा होती दुल्हन।

पश्चिम चंपारण, जागरण संवाददाता। उफनाई सिकरहना नदी के चलते शादियों में मुश्किल आ रही है। नाव पर बराती पहुंच रहे हैं। दुल्हन की विदाई भी नाव पर हो रही है। सिकटा प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ की तबाही है। लगातार बारिश से सिकरहना का पानी कई गांवों में फैल गया है। प्रखंड की सरगटिया पंचायत के मंगलहिया गांव में आरथ मुखिया की पुत्री माधुरी कुमारी की शादी थी। बरात सिकटा प्रखंड के सुगहाभवानीपुर के लालू मुखिया के यहां से आनी थी। वहीं, पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के मुडला निवासी गौरीशंकर साह के बेेटे गुड्डू कुमार की बरात सिकटा प्रखंड के सुंदरगांवा निवासी रामानंद साह के यहां आनी।

loksabha election banner

दोनों दूल्हे बरात के साथ जब गांव से दो किलोमीटर दूर सरगटिया नहर के पास पहुंचे तो सड़क पर छह फुट सिकरहना नदी के बाढ़ का पानी बह रहा था। आने-जाने का मार्ग बंद था। ऐसे में बरात आने की सूचना पर ग्रामीण नाव लेकर पहुंचे और दुल्हे संग उसके स्वजनों को गांव लेकर आए। पंडाल व शादी के मंडप में पानी भरा था। अंतत: किसी तरह ऊंचे स्थान पर शादी हुई। दोनों दुल्हनों की विदाई नाव पर ही हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.