विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त एक नया मरीज भर्ती Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Jul 2019 08:20 PM (IST)

पीआइसीयू में सात बच्चों का चल रहा इलाज। अब तक यहां 454 बच्चे इलाज कराने पहुंचे 302 स्वस्थ होकर घर लौटे।

एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त एक नया मरीज भर्ती Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच में एईएस पीडि़त एक नया मरीज भर्ती Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में रविवार को एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीडि़त मोतीपुर मोरसंडी के भुटा सहनी के पुत्र सुनील कुमार (6) को भर्ती किया गया। इसके साथ ही पीआइसीयू में इलाजरत बच्चों की संख्या सात हो गई। इसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 454 बच्चे यहां इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिसमें 302 स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। जबकि 120 मासूमों को नहीं बचाया जा सका। 

दिल्ली की टीम लौटी

केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली से एसकेएमसीएच पहुंची चिकित्सकों की टीम रविवार को लौट गई। इस टीम में 14 चिकित्सक एवं छह पारामेडिकल कर्मी शामिल थे।

एसकेएमसीएच के चिकित्सकों की बढ़ी जिम्मेदारी

पटना व दिल्ली की टीम के लौटने के साथ ही अब एसकेएमसीएच के चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें अस्पताल के अन्य कार्यों के साथ-साथ पीआइसीयू में भर्ती एवं इलाज को आने वाले बच्चों की विशेष देखरेख करनी होगी। एसकेएमसी के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्राचार्य ने कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का स्पष्ट आदेश दिया है।