सीतामढ़ी में एक ट्रक शराब बरामद, हरियाणा से मंगाई गई खेप; धंधेबाज गिरफ्तार
सीतामढ़ी के रीगा में शुक्रवार को एक ट्रक शराब बरामद हुए। इसमें 400 कार्टन शराब थे। पुलिस ने शराब माफिया नागा सिंह समेत अन्य धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है।
By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 12:35 PM (IST)
सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के रीगा में शुक्रवार को शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। शराब माफिया नागा सिंह समेत अन्य धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया गया है। 10 चक्का ट्रक पर तकरीबन 400 कार्टून शराब बरामद हुई है। शराब की ये खेप हरियाणा से मंगाई गई थी। इस साल इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी का यह पहली घटना है। पुलिस इसको बड़ी सफलता मान रही है। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के अनुसार, अभी छानबीन चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें