जीजा के प्यार का एेसा लगा चस्का, सगी बहन का घर उजाड़ने लगी लड़की
जीजा अक्सर आता रहता था ससुराल और साली से करता था प्यार। साली भी थी जीजा के प्यार में एेसी पागल कि अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ने की कोशिश को तो बहन ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।
पटना [जेएनएन]। जीजा के प्यार में पागल एक युवती अपनी ही सगी बहन का घर उजाड़ने में लगी है। बुधवार को पीड़िता महिला थाने पहुंची और अपने पति आशीष कुमार उर्फ बबलू सिंह और सगी बहन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानेदार सुनीता कुमारी ने जमादार सोनामती देवी को जांच का जिम्मा सौंपा है।
जानकारी के अनुसार, रामदयालुनगर लेन नंबर दो की एक युवती की शादी 2001 में वैशाली के देसरी थाना में रामपुर बघेल निवासी आशीष से हुई थी। आशीष अक्सर अपने ससुराल आता-जाता रहता था। इसी बीच उसने अपनी साली से ही दिल लगा लिया। दोनों का प्यार सारी सीमाएं लांघ गया और जब यह बात पीड़िता को पता चली तो वह अपने पति से इसका विरोध करने लगी।
महिला का आरोप है कि उसके पति का बहन से अवैध संबंध है और दोनों मिलकर उसकी हत्या कर देंगे। महिला ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आठ साल पूर्व उसने इसकी शिकायत भी की थी।
पति ने भी हत्या करने की कोशिश
9 अक्टूबर की रात पीड़िता से मिलने उसके पिता, भैया भाभी पहुंचे। इसी बीच पति आशीष ने 4 अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। पति बाल घसीट कर डाइनिंग हॉल में ले गया। जमीन पर पटक कर गला दबाने का प्रयास किया। डंडे से सिर नाक पर वार किया। इससे वह जख्मी हो गई।
इसके साथ ही उसने पिस्टल दिखा कर गोली मारने की धमकी भी दी। सदर अस्पताल में इलाज के बाद वह ठीक हुई और उसने अपने पति और अपनी बहन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।