मोतिहारी में पुलिस लाइन से शराब के नशे में टल्ली सिपाही गिरफ्तार, जानिए East Champaran News
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने देर रात पुलिस लाइन में छापेमारी की। इस दौरान शराब के नशे की हालत में एक सिपाही गिरफ्तार किया गया।
By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 12:36 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात्रि पुलिस लाइन में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान शराब के नशे की हालत में एक सिपाही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सिपाही धर्मराज सिंह दाऊद नगर औरंगाबाद का रहने वाला है। गिरफ्तार सिपाही की मेडिकल जांच करा पुलिस ने हिरासत में रखा है। बताया गया है कि मुख्यालय के निर्देश पर सूबे के सभी पुलिस लाइन में छापेमारी की गई है। इस क्रम में यहां भी यह कार्रवाई हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें