Move to Jagran APP

मीनापुर में थाने पर उपद्रव में दर्जनभर नामजद व तीन सौ अज्ञात

मीनापुर में मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार देर रात थाने पर हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दर्जनभर नामजद व करीब तीन सौ अज्ञात शामिल हैं। वही गिरफ्तार टेंगारारि के मुखिया नीलम कुशवाहा व पति अभिषेक कुमार को बांड बनवाकर जमानत दे दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 02:29 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 02:29 AM (IST)
मीनापुर में थाने पर उपद्रव में दर्जनभर नामजद व तीन सौ अज्ञात
मीनापुर में थाने पर उपद्रव में दर्जनभर नामजद व तीन सौ अज्ञात

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार देर रात थाने पर हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दर्जनभर नामजद व करीब तीन सौ अज्ञात शामिल हैं। वही गिरफ्तार टेंगारारि के मुखिया नीलम कुशवाहा व पति अभिषेक कुमार को बांड बनवाकर जमानत दे दी गई है। बताते चले कि तेनगरारि मठ की जमीनी विवाद में हुई गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थको ने थाने पर हंगामा किया था। लाठीचार्ज भी किया गया था। पुलिस व कुछ लोग चोटिल हो गए। करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इंस्पेक्टर अशरफ नोमानी ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। करीब आधा दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार है। उन्हें जेल भेजा जाएगा। मानिकपुर में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक उपाध्यक्ष चंदेश्वर साह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नीलम कुमारी व पति अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी और पुलिस की बदसलूकी की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि पुलिस कार्यशैली से सुधार नहीं लाई तो संघ आदोलन करने को विवश होगा। मौके पर नज़्बुन निशा इंदल सहनी राम प्रीत राम संगीता कुमारी अनीता कुमारी बिंदु कुमारी अनामिका कुमारी जगदीश साह किशोरी राम थे।

loksabha election banner

मोतीपुर में राशन मांगने पर गोली मारने की धमकी : राशन की माग करने पर डीलर ने कार्डधारी को अपनी बंदूक से गोली मारने की धमकी दी है। मामला प्रखंड की पकड़ी पंचायत के विशुनपुर होरिल गाव का है। लाभुक गोपाल पाठक ने जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी व प्रखंड आपूíत पदाधिकारी से शिकायत कर डीलर मुरलीधर तिवारी पर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड आपूíत पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया कि वे कोरोना से ग्रसित हैं। शिकायत मिली है। स्वस्थ्य होते ही जाच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.