Move to Jagran APP

Covid-19, Lockdown: उत्तर बिहार में विभिन्न प्रदेशों से लोगों के आने का सिलसिला जारी, आज 540 लोग पहुंचे

कुछ को घर तो कुछ को प्रशासन के सेंटर में क्वारंटाइन किया गया। 83 के नमूने जांच को लिए गए। मुजफ्फरपुर में 125 लोग आए। 75 की स्क्रीनिंग की गई।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 08:28 PM (IST)
Covid-19, Lockdown: उत्तर बिहार में विभिन्न प्रदेशों से लोगों के आने का सिलसिला जारी, आज 540 लोग पहुंचे
Covid-19, Lockdown: उत्तर बिहार में विभिन्न प्रदेशों से लोगों के आने का सिलसिला जारी, आज 540 लोग पहुंचे

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद विभिन्न प्रदेशों से उत्तर बिहार में आनेवालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कुल 540 लोग पहुंचे। 83 के नमूने जांच को लिए गए। 

loksabha election banner

बगहा में बाहर से 25 लोग आए। जांच के बाद 15 को क्वारंटाइन किया गया। स्क्रीनिंग के बाद 10 को घर भेजा गया। दो के सैंपल जांच को लिए गए। बेतिया में 26 लोग आए, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया। 10 के सैंपल जांच को लिए गए। समस्तीपुर में बाहर से 15 लोग आए। सीतामढ़ी में 80 लोग आए। 37 के सैंपल जांच को लिए गए। मधुबनी में 50 लोग आए। सभी को होम क्वारंटाइन किया गया। 23 के सैंपल लिए गए। मोतिहारी में 202 लोग बाहर से आए। चार के सैंपल लिए गए। दरभंगा में 17 लोग आए। चार के सैंपल लिए गए। मुजफ्फरपुर में 125 लोग आए। 75 की स्क्रीनिंग की गई। तीन के नमूने जांच को लिए गए। 

सीतामढ़ी में बिना स्क्रीनिंग रह रहे 12 लोग

जिलों में बने विभिन्न कैंपों में जहां लोगों को ठहराया गया, उनमें से कई जगह स्थिति ठीक नहीं है। सीतामढ़ी के क्वारंटाइन सेंटर नगर पालिका मध्य विद्यालय में 12 लोग हैं। अब तक किसी की स्क्रीङ्क्षनग नहीं की गई है। बेतिया में भी नियमित रूप से डॉक्टर नहीं आते। बगहा में भोजन की व्यवस्था नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.