यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यशोधरा के सम्मान में संगोष्ठी

मुजफ्फरपुर, काप्र : अखिल भारतीय हिन्दी प्रसार प्रतिष्ठान पटना द्वारा सम्मानित किए जाने पर कवयित्री डॉ. यशोधरा राठौर के सम्मान में सोमवार को गोष्ठी हुई। जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में पंचशील प्रकाशन में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ. शिवदास पांडेय ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. यशोधरा आज भले ही रांची विवि में प्राध्यापिका हैं। मगर, प्राध्यापिका बनने से पहले वे मुजफ्फरपुर की साहित्य संस्कृति से वर्षो जुड़ी रहीं। उन्हें 'गीत रत्न' से सम्मनित किया गया है। मौके पर उपस्थित साहित्यकारों ने डॉ. यशोधरा को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन से संबद्ध दर्जनों साहित्यकार मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
