विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : 80 के दशक का लुक फिर क्यों भा रहा लोगों को, AI तस्वीरों ने जगाई पुरानी यादें

By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 11 Sep 2026 05:15 PM (IST)

एआई टूल्स के जरिए 80 के दशक का विंटेज लुक मोबाइल स्क्रीन पर लौट आया है, जिसमें पुराने कपड़े और ...और पढ़ें

मीनापुर के पूर्व राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव अपने पत्नी के साथ व अन्य।

मीनापुर के पूर्व राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव अपने पत्नी के साथ व अन्य।

HighLights

  1. एआई टूल्स से 80 के दशक का लुक वापस आया।

  2. विंटेज तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

  3. युवा, बुजुर्ग और नेता भी इस ट्रेंड में शामिल।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। 80 के दशक दौर में तस्वीर खिंचवाने के लिए कैमरे के सामने खास अंदाज में खड़ा होना पड़ता था, अब वही पुराना अंदाज एआई टूल्स के जरिए मोबाइल स्क्रीन पर लौट आया है।

80 के दशक के कपड़े, हेयर स्टाइल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें और पुराने कैमरे जैसी फील वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

फेसबुक की फीड से लेकर वाट्सएप स्टेटस तक विंटेज और क्लासिक लुक वाली तस्वीरों की धूम मची है। युवा ही नहीं, बुजुर्ग और राजनीतिक गलियारों से जुड़े लोग भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं।

एआई से बदल रहा तस्वीरों का अंदाज

लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को एआई और दूसरे डिजिटल टूल्स की मदद से 80 के दशक के लुक में बदलवा रहे हैं। तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयर स्टाइल, पुराने कैमरे जैसी दृश्य शैली और ब्लैक एंड व्हाइट या सेपिया टोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सामान्य फोटो भी पुराने जमाने की याद दिलाने वाली क्लासिक तस्वीर में बदल जा रही है।

वाट्सएप स्टेटस से फेसबुक फीड तक छाया ट्रेंड

रेट्रो लुक वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। खासकर वाट्सएप स्टेटस और फेसबुक पोस्ट में ऐसी तस्वीरें खूब दिखाई दे रही हैं।

एक-दूसरे की तस्वीरें देखकर लोग भी उसी अंदाज में अपनी फोटो तैयार करवा रहे हैं। कई लोग इन तस्वीरों को दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर पुराने दौर की यादें ताजा कर रहे हैं।

युवाओं के साथ बुजुर्ग भी जुड़ रहे

इस ट्रेंड की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग उम्र के लोग शामिल हो रहे हैं। युवा 80 के दशक के फैशन और स्टाइल को नए अंदाज में आजमा रहे हैं, जबकि बुजुर्ग इन तस्वीरों के माध्यम से अपने पुराने दिनों से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह केवल फोटो एडिटिंग का तरीका नहीं, बल्कि पसंदीदा दौर को डिजिटल माध्यम से फिर महसूस करने का अवसर है।

राजनीतिक गलियारों में भी दिख रहा असर

80s लुक वाली एआई तस्वीरों का असर जिले के राजनीतिक गलियारों में भी देखने को मिल रहा है। कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी तस्वीरों को रेट्रो अंदाज में तैयार करवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। समर्थक भी इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और लाइक्स व कमेंट्स के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नास्टेल्जिया का डिजिटल माध्यम बना ट्रेंड

80 के दशक का फैशन, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों का अंदाज और पुराने दौर की दृश्य शैली लोगों में नास्टेल्जिया पैदा कर रही है। लोग अपनी तस्वीरों के जरिए पुरानी यादों को फिर से महसूस कर रहे हैं। वाट्सएप स्टेटस पर ऐसी तस्वीरें लगाना अब एक नए डिजिटल ट्रेंड का रूप लेता जा रहा है।