शिवहर में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगाए जाएंगे 800 पाैधे
शिवहर जिले 31 दिसंबर तक लगाए जाएंगे 800 महोगनी के पौधे 31 दिसंबर 2020 तक चलने वाले इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र को हराभरा बनाने की भी पहल जारी है। वहीं लगातार पौधारोपण किया जा रहा है।
शिवहर, जागरण संवाददाता । कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के तत्वाधान में स्वच्छता पखवारा का आयोजन जारी है। 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में रोजाना स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और कर्मी झाडू लेकर निकल रहे है। इस दौरान आसपास के इलाकों की सफाई की जा रही है। वहीं आम जनता को स्वच्छ रहने के फायदे बताए जा रहे है। सफाई एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बड़ी स्वच्छता अभियान के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर परिसर में रोजाना पौधारोपण किया जा रहा है।
31 दिसंबर 2020 तक चलने वाले इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र को हराभरा बनाने की भी पहल जारी है। वहीं लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इसके तहत केवीके परिसर में 31 दिसंबर तक कुल 800 महोगनी के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 15 साल बाद इनकी कीमत एक करोड़ रुपये होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान समन्वयक डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं पर्यावरण की रक्षा एवं संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसका समापन 31 दिसंबर को होगा। बताया पौधारोपण अहम है। बदलते जलवायु परिवर्तन के चलते पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है। पर्यावरण की रक्षा में पौधारोपण अहम है। बताया कि इसके परिपेक्ष्य में केवीके द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया है। इसके तहत पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. एसके ठाकुर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार व सहायक निदेशक उद्यान डॉ. सुजीत कुमार के अलावा केवीके के कृषि कर्मी आदि मौजूद थे।
- स्वच्छता पखवारा के तहत जारी हैं विभिन्न आयोजन ।
- 31 दिसंबर तक कुल 800 महोगनी के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
- कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान समन्वयक डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।