Move to Jagran APP

मोकामा बालिका सुधार गृह से फरार छह लड़कियां देर शाम दरभंगा के सकतपुर से मिलीं

मोकामा के नाजरथ अस्पताल स्थित बालिका सुधार गृह से फरार सात लड़कियों में से छह दरभंगा के सकतपुर थाने क्षेत्र स्थित एक गांव से शनिवार की देर शाम मिलीं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:05 PM (IST)
मोकामा बालिका सुधार गृह से फरार छह लड़कियां देर शाम दरभंगा के सकतपुर से मिलीं
मोकामा बालिका सुधार गृह से फरार छह लड़कियां देर शाम दरभंगा के सकतपुर से मिलीं
दरभंगा, जेएनएन। मोकामा के नाजरथ अस्पताल स्थित बालिका सुधार गृह से फरार सात लड़कियों में से छह मिल गई हैं। ये दरभंगा जिला अंतर्गत सकतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मिलीं है। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि इनमें से एक लड़की उसी गांव की रहने वाली है। इसलिए सभी लड़कियां उसके साथ वहां पहुंच गईं। सभी को सकतपुर से दरभंगा लाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद महिला थाने की पुलिस सभी का मेडिकल कराएगी। इसके बाद मोकामा ले जाया जाएगा। गायब एक लड़की के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
 मोकामा से फरार हुई सात लड़कियों में 4 मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन हिंसा मामले में गवाह हैं। इसलिए पुलिस कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है। सकतपुर थाने क्षेत्र में कई पुलिस पदाधिकारियों को भेजा गया है। ताकि, फिर से किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। क्योंकि, सभी लड़कियां मोकामा से ग्रिल काटकर फरार हुई थी।
 फरार लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया था। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड उजागर होने के बाद वहां की लड़कियों को मोकामा में शिफ्ट किया गया था। केस की जांच सीबीआइ कर रही है। इसकी मानीटरिंग सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। इस केस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली साकेत कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को तिहाड़ जेल में रखा गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.