Purvi Champaran Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर 50 किलो चरस जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
Purvi Champaran Crime News भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों ने 50 किलो चरस के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने दी। गिरफ्तार तस्कर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमराघाट निवासी इसराफिल मंसूरी।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों ने 50 किलो चरस के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने दी। बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने गुप्त सूचना के आधार कार्रवाई किया। बताया कि चरस की बड़ी खेप के भारतीय सीमा में आने की सूचना मुखबिरों ने दी थी। महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वैन पर नेपाल से चरस की एक बड़ी खेप भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। जिसको लेकर सशस्त्र सीमाबल के जवानों को सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता का निर्देश दिया था।
सीमा के चौकियों को सख्त गश्ती का आदेश दिया गया था। रक्सौल प्रखंड के सेनवरिया समवाय के जवानों ने इंस्पेक्टर राज कुमार के नेतृत्व में पिकअप वैन को रोका। तब ड्राइवर भागने का प्रयास किया। जिससे जवानों ने कुछ दूर पीछा करते हुए अभिरक्षा में ले लिया। नारकोटिक्स तस्करी के आरोपित चालक से एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार और अन्य अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे है।
गिरफ्तार तस्कर का पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमराघाट निवासी इसराफिल मंसूरी के रूप में की गई है। सशस्त्र सीमाबल के अधिकारियों ने संभावना व्यक्त किया है कि इसका तार अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कारोबारियों से जुड़ा है। बिहार विधानसभा चुनाव में नशे के सौदागर नशेड़ी मतदाताओं को आपूर्ति करने की संभावना है।