हरा-भरा सावन का बाजार, अब तक हो चुका 50 करोड़ का कारोबार Muzaffarpur News
आस्था के केंद्र में बाबा गरीबनाथ धाम लाखों श्रद्धालु करते हैं खरीदारी। कांवरिया वस्त्र कांवर प्रसाद व सुहाग सामग्री की जमकर हो रही खरीद।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन! सावन को लेकर बाजार काफी हरा-भरा और उत्साहजनक है। उत्तर बिहार के बाजार का प्रमुख केंद्र होने के नाते यहां काफी रौनक है। आस्था के केंद्र में बाबा गरीबनाथ धाम के कारण भी कारोबार का दायरा व्यापक है। यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं और खरीदारी करते हैं। बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक, इस बार करीब 50 करोड़ रुपये के कांवरिया वस्त्र, साडिय़ां एवं गमछों की बिक्री हुई है।
लगन समाप्त होने के बाद सावन का महीना शुरू होता है। इसके साथ ही बाजार में मुख्य रूप से बोल बम की सामग्री की बिक्री होती है। कांवरिया वस्त्र, कांवर, प्रसाद व सुहाग की सामग्री की बिक्री होती है। श्रावण मेले में बाबा गरीबनाथ धाम से लेकर फकुली ओपी तक करीब पांच हजार प्रसाद की दुकानें सजी रहती हैं। इसके अलावा होटलों व ढाबों में भी शाकाहारी भोजन की बिक्री होती है। हालांकि, सेवा शिविरों में भोजन की भी व्यवस्था रहती है।
इस बार पांच लाख से अधिक कांवरियों ने पहलेजा से कांवर की खरीद की। हालांकि, सरैयागंज के पूजा बाजार से 50 हजार कांवर की बिक्री हुई थी। इस बार कुल 5.5 लाख कांवर की बिक्री हुई।
उत्तर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल छापडिय़ा ने बताया कि सावन में सिर्फ कांवरिया वस्त्रों व गमछों की बिक्री होती है। उत्तर बिहार से 20 हजार से अधिक कारोबारी सूतापट्टी से 50 करोड़ रुपये के वस्त्रों में साडिय़ों एवं गमछों की खरीदारी करते हैं।
कुछ ऐसा रहा बाजार
गमछे : 15 लाख
कांवरिया वस्त्र : 05 लाख
केसरिया साड़ी : 03 लाख
कांवर : 5.5 लाख
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप