विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमकी बुखार से पीडि़तों की आई पैथोलॉजी रिपोर्ट, 466 बच्चों में 435 एईएस पीडि़त Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 28 Jul 2019 09:49 PM (IST)

पैथोलॉजी जांच की आई रिपोर्ट 132 बीमार बच्चों की गई जान। 120 बच्चों की एईएस अज्ञात एईएस से 11 व ...और पढ़ें

चमकी बुखार से पीडि़तों की आई पैथोलॉजी रिपोर्ट, 466 बच्चों में 435 एईएस पीडि़त Muzaffarpur News
चमकी बुखार से पीडि़तों की आई पैथोलॉजी रिपोर्ट, 466 बच्चों में 435 एईएस पीडि़त Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। गर्मी के साथ बच्चों के लिए काल बने चमकी बुखार से पीडि़त बच्चों की पैथोलॉजी रिपोर्ट आई है। इसमें 466 बच्चों में से 435 में एईएस की पुष्टि हुई है। एसकेएमसीएच में बीमार होकर भर्ती हुए बच्चों में 312 बच्चों को सफलतापूर्वक इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने बीमार बच्चों की ब्लड रिपोर्ट जारी की है। 

 रिपोर्ट के अनुसार, 27 बच्चों में अज्ञात एईएस बताया गया है। एक में जेई की पुष्टि हुई है। बीमार बच्चों में 132 की मौत हुई, इनमें एईएस से 120, अज्ञात एईएस से 11 व जेई से एक की मौत हुई। (ये आंकड़े एक जनवरी से 27 जुलाई 2019 तक एसकेएमसीएच में भर्ती बच्चों के हैं।)

बीमारी को लेकर बना रहा संशय

एसकेएमसीएच की पीआइसीयू में मई जून में भर्ती हुए 466 बच्चों में बीमारियों को लेकर संशय था। डॉक्टरों की टीम भर्ती होनेवाले बच्चों में चमकी-तेज बुखार से पीडि़त होने की बात कह रहे थे। एईएस कहने से सब परहेज करते रहे। लेकिन, अब जब रिपोर्ट आई तो उसमें एईएस की पुष्टि हुई है। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुनील शाही ने पटना मुख्यालय सहित अन्य वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत कराया है।

 इस बीमारी पर शोध करनेवाले एसकेएमसीएच के शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में बच्चों की बीमारी के संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बीमार बच्चों में कुछ ऐसे भी मिले जो लू लगने से बीमार थे। वैसे मरीजों को भी अज्ञात एईएस की श्रेणी में रखा गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप