Move to Jagran APP

चुनाव : नाजिर रसीद कटाने को उमड़ी भीड़, 266 ने कटाई रसीद

मुशहरी प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 03:17 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 03:17 AM (IST)
चुनाव : नाजिर रसीद कटाने को उमड़ी भीड़, 266 ने कटाई रसीद
चुनाव : नाजिर रसीद कटाने को उमड़ी भीड़, 266 ने कटाई रसीद

मुजफ्फरपुर : मुशहरी प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। बुधवार को पहले दिन पहले दिन 266 अभ्यíथयों ने नाजिर रसीद कटाई। बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को मुखिया पद के लिए 32, सरपंच के लिए 14, पंचायत समिति के लिए 26, पंच के लिए 41 और वार्ड सदस्य के लिए 153 अभ्यíथयों ने रसीद कटाई। प्रखंड प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन काउंटर बनाया था जहां अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी थी। जिला पंचायती राज विभाग द्वारा मुशहरी को मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस संबंध में बीडीओ महेश चंद्र ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। सुरक्षा बलों को ठहराने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सलहा मध्य विद्यालय, बिंदा उच्च विद्यालय, रोहुआ विद्यालय, छपड़ा मेघ, जमालाबाद, पताही आदि को चिह्नित किया गया जिसपर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बीडीओ ने बताया कि बिना मास्क नामांकन को आने वाले उम्मीदवारों पर जुर्माना किया जाएगा। प्रखंड कíमयों के लिए भी मास्क अनिवार्य होगा।

loksabha election banner

नामांकन को छह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

मुशहरी में पंचायत चुनाव के नामाकन के लिए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी महेश चंद्र ने छह सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति की है। उन्होंने नामाकन कार्य में शिक्षकों, पंचायत सचिव, लिपिक, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र को प्रतिनियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि ई किसान भवन में पंसस पद हेतु नामाकन लिया जाएगा जिसके लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न पंडित को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। मनरेगा भवन पूर्वी भाग में सरपंच पद के लिए नामाकन होगा जिसके लिए प्रखंड साख्यिकी पदाधिकारी दिनेश राय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि जगदीश राय स्मृति भवन में मुखिया पद हेतु नामाकन लिए जाएंगे। इसके लिए प्रखंड आपूíत पदाधिकारी संतोष कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। मनरेगा भवन पश्चिमी भाग में पंच पद के लिए नामाकन होगा जिसके लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। प्रखंड सभागार के पूर्वी भाग में 13 पंचायतों के वार्ड सदस्य पद का नामाकन होगा जिसके लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभेष कुमार सिंह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। प्रखंड सभागार के पश्चिमी भाग में शेष 13 पंचायतों के वार्ड सदस्य का नामांकन होगा। इसके लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.