Move to Jagran APP

Chandra Grahan Horoscope: मेष के लिए शुभ तो मिथुन वालों के लिए अशुभ, जानें, आपके लिए कैसा साबित होगा यह

Chandra Grahan Horoscope चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं मिथुन वालों काे इसकी वजह से परेशानी हो सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 03:03 PM (IST)
Chandra Grahan  Horoscope: मेष के लिए शुभ तो मिथुन वालों के लिए अशुभ, जानें, आपके लिए कैसा साबित होगा यह
आध्यात्मिक व ज्योतिषिय रूप से इसे सही नहीं माना जाता है।

मुजफ्फरपुर, ऑनलाइन डेस्क। वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। भारत के लिहाज से बात करें तो यह केवल उत्तर-पूर्व के राज्यों में ही दिखेगा, इसलिए यहां इसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है। वैशाख की पूर्णिमा के दिन होने जा रही इस घटना को वैज्ञानिक रूप से एक सामान्य खगोलीय घटना माना जा रहा है। आध्यात्मिक व ज्योतिषिय रूप से इसे सही नहीं माना जाता है। इसलिए सूतक व अन्य प्रावधान किए जाते हैं। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं मिथुन राशि वालों काे इसकी वजह से परेशानी हो सकती है। आइये, यहां पूर्वी चंपारण के आयुष्मान ज्योतिष परामर्श सेवा केन्द्र के संस्थापक साहित्याचार्य ज्योतिर्विद आचार्य चन्दन तिवारी से विस्तार से जानते हैं कि वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण और राशियों के लिए फल

मेष

इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ साबित होगा। व्यापार में वृद्धि की संभावना दिख रही है। इससे सुख प्राप्ति होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर इस कोरोना की दूसरी लहर के समय में।

वृषभ

वर्ष का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला साबित होगा। उन्हें इस दौरान और बाद के कुछ दिनों में अतिरिक्त रूप से सावधान रहना होगा। पद-प्रतिष्ठा में रुकावट हो सकती है। किस न किसी वजह से अपयश हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें तो बेहतर है।

मिथुन

जातकों के लिए यह अशुभ साबित होगा। इसलिए खुद को सुरक्षित ही रखें तो बेहतर है। सफलता मिलने में भी परेशानी दिख रही है। कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क

इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होने जा रहा है। अधिक से अधिक लाभ का योग दिख रहा है। व्यापार की सिद्धि के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खुशहाली आएगी।

सिंह

इस राशि वालों के लिए भी मिश्रित फल होने की संभावना है। हो सकता है कि इस दौरान या उसके आगे-पीछे परिवार में सबको खुश कर देनेवाला कोई संदेश मिले। यदि आप व्यापार कर रहे हैं या लेने-देन का कारोबार है तो सावधान ही रहें। हानि की आशंका है।

कन्या

जातकों के लिए यह ग्रहण अशुभ साबित हो सता है। कोरोना के इस संक्रमण काल में खुद को बचाकर ही रखें। अभी कोई नया कार्य या व्यापार शुरू नहीं करें। इसमें हानि और इसकी वजह से तनाव हो सकता है।

तुला

इस राशि के जातकों पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव बेहतर नहीं दिख रहा है। अशुभ फल का योग बनता दिख रहा है। इस दौरान किस न किसी वजह से व्यय अधिक होगा। आय का योग नहीं दिख रहा है। इससे मन में नकारात्मकता आने की आशंका है। यह हताशा का कारण भी बन सकता है।

वृश्चिक

वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण का इस राशि के जातकों पर बेहतर प्रभाव पड़ता दिख रहा है। उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्य व व्यापार में लाभ होगा। उन्नति का योग बनता दिख रहा है।

धनु

इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित योग दिख रहा है। अभी नया काम या व्यापार शुरू नहीं ही करें तो बेहतर। क्षति की आशंका है। जोखिम लेने की हालत में परेशानी और बढ़ सकती है।

मकर

मकर राशि के जातकाें के लिए भी यह चंद्र ग्रहण मिश्रित फल ही साबित होता दिख रहा है। इस दौरान को खुद को संयमित रखने की आवश्यकता है। भावुक होकर कोई फैसला नहीं करें। इससे चिंता बढ़ सकती है।

कुम्भ

इस राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित नहीं होता दिख रहा है। इस समय किसी न किसी वजह से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य संबंध परेशानी की अधिक आशंका दिख रही है। हालांकि इसको मात देकर सुख की प्राप्ति करेंगे।

मीन

इस राशि के जातकों के लिए भी यह अशुभ साबित हो सकता है। असावधानी पूर्ण जीवनचर्या के कारण पीड़ा हो सकती है। शारीरिक रूप से दुख को निर्बल महसूस कर सकते हैं। दांपत्य कष्ट का भी योग दिख रहा हैं। इसलिए अपने जीवनसाथी के साथ व्यवहार के प्रति सावधान ही रहें तो बेहतर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.