Move to Jagran APP

Awesome Love: मरते दम तक नहीं छोड़ा साथ, पति के निधन के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण

Amazing love बिहार के समस्तीपुर की घटना। विभूतिपुर थान में एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के कुछ ही देर बाद उसकी पत्‍नी ने भी अपने प्राण त्‍याग दिए। सात जन्‍मों तक साथ रहने का वादा निभाया। आयोध्या घाट में एक साथ जली दोनों की अर्थी।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 04:38 AM (IST)
Awesome Love: मरते दम तक नहीं छोड़ा साथ, पति के निधन के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी त्याग दिए प्राण
समस्तीपुर में 95 वर्षीय पति के निधन के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने त्याग दिए प्राण।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। Amazing love: मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे साथ तुम्हारा...जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा..!!! बिहार के समस्तीपुर से पति-पत्नी के प्रेम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के विशनपुर गांव में एक 95 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई... वहीं अपने पति के निधन के कुछ ही घंटों के बाद 90 वर्षीया पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। दोनों की अर्थी गंगा तट आयोध्या घाट पर एकसाथ सजी।

loksabha election banner

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दंपति  का निधन

जानकारी के अनुसार विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के विशनपुर गांव में करीब 95 वर्षीय पंडित दिवाकांत झा उर्फ भोचन झा के निधन होने के ठीक कुछ ही घंटे के अंतराल में उनकी धर्मपत्नी करीब 90 वर्षीया सुमित्रा देवी का भी निधन हो गया। इस संबंध में बताया गया है कि पंडितजी के निधन के बाद उनकी अर्थी जैसे ही गंगा तट आयोध्या घाट पहुंची कि घर से उनके पत्नी के निधन हो जाने की भी सूचना मोबाईल से लोगों को मिली। स्वजनों ने पंडितजी की लाश को रोककर घर से उनकी पत्नी सुमित्रा देवी का भी लाश लाया। दानों का आयोध्या घाट में अगल-बगल एक ही साथ अर्थी जलाई गईं। इस तरह के निधन की कहानी क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। वे अपने पीछे पुत्र उमेश झा, पंडित विपिन कुमार झा, गिरीश चन्द्र झा, रमेश चन्द्र झा, पुत्री पुनिता देवी, सुनीता देवी सहित नाती-पोती से भरा 65 सदस्यीय परिवार को छोड़कर दंपति इस दुनिया से विदा लिए हैं। इस दंपति के निधन पर अधिवक्ता राजीव कुमार मिश्र, सुनील कुमार सिंह, नृपेंन्द्र ठाकुर, अवधेश मिश्र, संजीव मिश्र, रत्नेश ठाकुर, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर कुंवर, चंद्र भूषण सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए इसे आदर्श प्रेम बताया है।

यह भी पढ़ें : Bihar BEd CET 2021: बीएड में नामांकन के लिए अब 25 मई तक कर सकते आवेदन, जानिए कब होगी परीक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.