Move to Jagran APP

खरना पूजन के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू, संध्या अ‌र्घ्य आज

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन शनिवार को शहर से गांव तक छठी मईया की पूजा की गई। पूरे दिन व्रत रखने के बाद दोपहर के बाद से ही व्रती मिट्टी के चुल्हे पर रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद बनाने में जुट गईं।

By Edited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 01:00 AM (IST)
खरना पूजन के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू, संध्या अ‌र्घ्य आज
खरना पूजन के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू

मुजफ्फरपुर।  लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन शनिवार को शहर से गांव तक छठी मईया की पूजा की गई। पूरे दिन व्रत रखने के बाद दोपहर के बाद से ही व्रती मिट्टी के चुल्हे पर रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद बनाने में जुट गईं। इसके बाद छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद व्रती ने भी प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे के लिए निर्जला उपवास आरंभ कर दिया। इस पूजा में निष्ठा और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखना पड़ता है। रविवार की संध्या में बांस से बने दउरा में ठेकुआ, फल, ईंख समेत अन्य प्रसाद लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्ध्य दिया जाएगा। ऐसे तो नदी और जलाशयों के तट पर यह महापर्व मनाया जाता है, लेकिन इसबार कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्थलों पर त्योहार को मनाने की छूट नहीं दी गई है। ऐसे में घरों में ही खरना पूजन किया गया। सोमवार की सुबह में उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ ही व्रती पारण कर सकेंगी और इसके बाद चार दिवसीय इस त्योहार का समापन हो जाएगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : Bihar : मछली मारने के दौरान मुजफ्फरपुर का युवक हो गया सीमा पार, पाकिस्तानी सेना के कब्जे में फंसा

फलों के भाव में उछाल, लोग बेहाल

फलों पर महंगाई की मार एक ओर कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं रमजान, चैत्र नवरात्र और चैती छठ को देखते हुए फलों की काफी डिमांड है। फल कारोबारी बताते हैं कि फलों की बिक्री दोगूनी हो गई है। गोबरसही स्थित थोक फल बाजार के गणेश साह बताते हैं कि वर्तमान में डेढ़ से दोगूनी बिक्री बढ़ गई है। फलों का सीजन नहीं होने के कारण अन्य प्रदेशों से आने वाले फल ऐसे ही मंहगे थे। डिमांड बढ़ने के बाद से इसकी कीमत में और इजाफा आ गया है। वहीं अचानक से डिमांड दूनी हो जाने के कारण आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण भी फलों की कीमत बढ़ी है। इधर, खुदरा फल विक्रेता राजू बताते हैं कि अधिक कीमत पर खरीदारी करने के कारण फलों को अधिक कीमत पर बेचना पड़ रहा है। नींबू की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है।

फल का नाम,    एक सप्ताह पूर्व कीमत,     वर्तमान कीमत

सेब,             120-200,             140 से 250

केला              , 40-60,              50-80

संतरा,            25-30,               50-60

पपीता,             40,                 60-65

अनार,         100-150,           120-200

अंगूर, 100, 150-180

आम, 100-150, 120-150  (फलों की कीमत प्रतिकिलो में हैं। कटहीपुल सब्जी मंडी और गोबरसही फल बाजार से प्राप्त किए गए हैं।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.