Move to Jagran APP

Madhubani: आम के बगीचे में मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Madhubani Crime News बिस्फी थाना क्षेत्र के गोला टोल में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। शादी के छह साल बाद भी संतान नहीं होने पर ससुराल में प्रताड़ित हो रही थी महिला। पति सास-ससुर व जेठ-जेठानी के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 02:22 PM (IST)
Madhubani: आम के बगीचे में मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
शव देखने जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस

बिस्फी (मधुबनी), जासं। बिस्फी थाना क्षेत्र के गोला टोल में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव टोल के निकट आम के बगीचे से मिला है। हत्या का अरोप ससुराल वालों पर लग रहा है। बताया जाता है कि महिला की शादी छह साल पहले हुई थी, लेकिन उसे अब तक संतान नहीं हो सका, जिस कारण ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। अंतत: उसकी हत्या कर शव को गांव के बगल में आम के बगीचे में फेंक दिया गया। मृतका 30 वर्षीय विनीता का मायका दरभंगा जिला के डिहलाही गांव में है। मृतका के पिता विजय मंडल ने बिस्फी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार छह साल पहले विनीता की शादी बिस्फी के गोला टोल निवासी निर्धन मंडल के साथ हुई थी।

loksabha election banner

 शादी के बाद सब ठीक चल रहा था, लेकिन तीन साल तक बच्चा नहीं होने के बाद विनीता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। पति दूसरी शादी करने की बात करने लगा। मायके वालों के हस्तक्षेप के बाद पति ने दूसरी शादी तो नहीं की, लेकिन उनके बीच सबकुछ पहले जैसा नहीं रहा। इस बीच बुधवार की शाम को मायके वालों को उसके गुम होने की सूचना मिली। मायके वालों ने विनीता को अपने रिश्तेदारों के यहां खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। गुरुवार की सुबह बगीचे में शव मिलने की सूचना पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे।

बताया कि शव को देखने से लगता है कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है। शव से दुर्गंध आ रही थी। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान भी हैं। बहरहाल, शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर पति निर्धन मंडल ससुर कारी मंडल, जेठानी बबुनी मंडल, जेठ रामपुकार मंडल एवं सास नैना देवी को अभियुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही कुछ अज्ञात लोगों पर भी शंका जाहिर की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछताछ के लिए मृतका की सास नैना देवी एवं जेठानी बबनी मंडल को गिरफतार कर थाना पर लाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.