Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासद आरसीपी सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने कांटी प्रखंड के लसगरीपुर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 02:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 02:00 AM (IST)
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुजफ्फरपुर : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासद आरसीपी सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने कांटी प्रखंड के लसगरीपुर पहुंचे। इस क्रम में उनका स्वागत एनएच 28 सुधा डेयरी मोड़ व लसगरीपुर मोड़ के समीप कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीएम के जनकल्याणकारी कार्यो को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया। लसगरीपुर में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब व सुधा डेयरी मोड़ पर जिला प्रवक्ता मो. जमाल के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद साह, महानगर अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कारी साहू, प्रो संगीता,चंदन ठाकुर, हेमंत राज, इनरदेव राम, उज्ज्वल कुमार, आशुतोष ठाकुर, विनोद राम,मो मुमताज, इरफान अहमद दिलकश, मो मेराज, आयुष कुमार, पंकज किशोर पप्पू, सचिन्द्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया मो. अनवारुल हक आजाद, हर्षवर्धन ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। गायघाट : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का मैठी एनएच 57 पर जुबली पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ताओं स्वागत किया। जदयू पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार मधुबनी से पटना जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर के रास्ते गुजर रहे थे। मौके पर मीनापुर की जिला पार्षद वीणा यादव, जिला संयोजक मीडिया सेल के अजीत निराला, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा, युवा प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार चंदन, मो. नौशाद, अजय यादव, रूपेश कुमार, धनंजय कुमार, राजू कुमार, मो. तमन्ना, आलोक कुमार यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.