MuzaffarpurWeatherForecast: सात मार्च तक पछिया हवा चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान
Muzaffarpur Weather Forecast डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार का बताना है कि अगले सात मार्च तक पछिया हवा चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम खुशगवार है।
समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। आसमान साफ होने से इनदिनों मौसम खुशगवार है। गुरुवार को भी सूर्य देव ने सुबह होते ही दर्शन दे दिए। सुनहरी धूप निकली तो मौसम भी सुहाना हो गया। हालांकि पछिया हवा भी चल रही है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार का बताना है कि अगले सात मार्च तक पछिया हवा चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी का बताना है कि अभी का सामान्य अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास एवं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसमीय वेद्यशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 29.5 एवं 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 55 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.3 किलो मीटर प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पण 3.4 मिली मीटर तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 7.2 घंटा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 सेंटी मीटर की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 18.5 एवं दोपहर में 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।
यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण: दूल्हे को देख शादी की मंडप से भागी युवती, बिना दुल्हन ही लौटी बारात
यह भी पढ़ें: Samastipur: बिहार पुलिस जिस लड़की को वर्षों तक खोजी गली-गली वो मां बनकर ऐसे मिली, जानकर हैरान रह जाएंगे...
यह भी पढ़ें: Samastipur: गलवन घाटी में चीनी सैनिकों को धूल चटाकर लौटे फौजी काे जब अपनों से लड़ना पड़ा तो फटा कलेजा