MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार में आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेगा मौसम, चलेगी पछिया हवा
Muzaffarpur Weather Forecast उत्तर बिहार में आसमान साफ रहेगा जबकि मौसम शुष्क रहेगा। यह कहना है मौसम विभाग का। अगले 28 फरवरी तक के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बात डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है।
पूसा, (समस्तीपुर), जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार में आसमान साफ रहेगा जबकि मौसम शुष्क रहेगा। यह कहना है मौसम विभाग का। अगले 28 फरवरी तक के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बात डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत : पछिया हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि तापमान में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए सब्जियों की लगी हुई फसल जैसे- मटर, टमाटर, बैगन, मिर्च, प्याज,पत्ता गोभी में ङ्क्षसचाई करें। पिछात बोई गई सरसों की फसल में लाही कीड़ों के प्रकोप का अनुकूल समय चल रहा है। इससे बचाव के लिए डाईमेथोएट 30 ईसी दवा का 1.0 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल कर छिड़काव करें।
मौसम अपडेट
शिवहर : तापमान में वृद्धि के साथ जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वहीं लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। बुधवार को अलसुबह हल्के कोहरे छाए रहे। हालांकि, समय पर धूप भी निकल गई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह-शाम हल्के कोहरे का असर बरकरार रहेगा।
मधुबनी : मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है। दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। लगातार धूप आने से जनजीवन सामान्य हो चुका है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
दरभंगा : जिले में धूप खिली है। हालांकि, बुधवार की सुबह में सर्द हवा ने थोड़ा परेशान किया। लेकिन, धूप के कारण लोों की परेशानी समाप्त हो रही है।
मोतिहारी: जिले में अभी कोहरा है। दस बजे तक धूप खिलने की उम्मीद है। सुबह शाम ठंड का हल्का असर दिख रहा है। दोपहर में मौसम में गर्माहट देखी जा रही है।