Muzaffarpur Republic Day 2021: स्वच्छता परेड निकाल आज लोगों को जागरूक करेगा नगर निगम
Republic Day 2021 निगम ऑडिटोरियम के पास महापौर एवं उप महापौर परेड को दिखाएंगे हरी झंडी। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के अनुसार शहर की सड़कों पर यह परेड निकाला जाएगा जिसमें निगम के जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ 50 की संख्या में सफाई वाहन शामिल होंगे।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम स्वच्छता परेड निकाल शहरवासियों को जागरूक करेगा। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के अनुसार शहर की सड़कों पर यह परेड निकाला जाएगा जिसमें निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ 50 की संख्या में सफाई वाहन शामिल होंगे। क्लब रोड स्थित निगम आडिटोरियम के बाहर से इसे महापौर सुरेश कुमार एवं उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए निगम के सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि हाल ही में नगर निगम ने चार करोड़ की लागत तीन दर्जन सफाई वाहनों को खरीदे हैं। सभी इस परेड में सजधज कर भाग लेंगे। देश भर के शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण का काम चल रहा है जिसके आधार पर शहरों की रैकिंग होनी है। हर साल होने वाली इस रैकिंग में शहर पिछड़ता रहता है। नगर आयुक्त इस बार बेहतर रैकिंग के लिए प्रयास रहे हैं। स्वच्छता परेड भी इसी का हिस्सा है। परेड के माध्यम से शहरवासियों को खुले में कचरा नही फेंकने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में मदद करने का अनुरोध किया जाएगा।
प्रमाणपत्र बनवाने में करनी पड़ रही मशक्कत
मुजफ्फरपुर : चक्कर मैदान में 28 जनवरी से सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों ने मैदान पर खूब पसीना बहाकर खुद को तैयार किया है। मगर, जिले में प्रमाणपत्र बनाने की धीमी गति के कारण उन्हें रैली में शामिल नहीं हो पाने का डर सता रहा। सोमवार को भी सैकड़ों अभ्यर्थी जिला कल्याण कार्यालय के बाहर जाति प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण हंगामा किया। उनका कहना था कि हर कार्यालय में जाकर चक्कर लगाना पड़ता है। इसके बाद भी समय से प्रमाणपत्र नहीं मिल पाता। इससे उनकी तैयारी भी प्रभावित हो रही है। वहीं यह डर भी सता रहा कि प्रमाणपत्र नहीं बन पाने से वे रैली में भाग ले सकेंगे या नहीं।
कुढऩी के बंगरा के मकदूम अली ने कई दिन पहले ही आवेदन दिया था। मगर उसका जाति प्रमाणपत्र अब तक नहीं मिला। यही हाल केशोपुर के आशुतोष समेत दर्जनों अभ्यर्थियों का है। इस मामले में जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को शांत रहने के लिए कहा गया है। सेना भर्ती रैली से पहले सभी के प्रमाणपत्र बन जाएंगे। हंगामा करने से कार्य प्रभावित होता है।