Republic Day 2021 Muzaffarpur Weather Update:: कड़ाके की ठंड के बीच होगा झंडोत्तोलन, दोपहर बाद निकल सकती धूप
Republic Day 2021 Muzaffarpur Weather Updateअगले दो-तीन दिनों तक दोपहर के बाद धूप निकलेगी। लेकिन ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान अधिकतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पछिया हवा सात से नौ किलोमीटर की गति से चलेगी।
मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Republic Day 2021 Muzaffarpur Weather Update: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक सुबह व शाम में घने कुहासे का असर दिखेगा। जिले को ऑरेेंंज जोन में अलर्ट पर रखा गया है। मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक दोपहर के बाद धूप निकलेगी। लेकिन ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान अधिकतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पछिया हवा सात से नौ किलोमीटर की गति से चलेगी।
डॉ. सतार ने बताया कि जम्मू-काश्मीर में लगातार बर्फबारी, पछिया हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ की पूर्ण सक्रियता के कारण ठंड व कुहासे का असर आगे भी रहेगा। बर्फीली ठंड लोगों को परेशान किए है। सोमवार को भी कनकनी ने अपना दबदबा बनाए रखा। सुबह कुहासे का असर रहा। दोपहर को धूप निकली। लेकिन शाम ढलते ही ठंड फिर बढ़ गई । न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिेकॉर्ड किया गया।
फसलों व मवेशियों का रखें ख्याल
- समय से बोयी गई गेहूं की 40 से 50 दिनों की फसल में दूसरी सिंचाई एवं अगात बोयी गई फसल जो 60 से 65 दिनों की हो गई है उसमें तीसरी सिंचाई के लिए इंतजार कर सकते हैंं।
- मक्के की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें।
-आलू की फसल पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम आलू में झुलसा रोग के लिए अनुकूल है। आलू की फसल में समय से दवा का छिड़काव करें।
- सरसों की फसल में लाही कीट की नियमित रूप से निगरानी करें। फसल पर अगर लाही कीट का प्रकोप देखा जाए तो दवा का छिड़काव करें।
- अपने मवेशियों को गर्म आहार के साथ ठंड से बचाव के उपाय करें। जहां ठंड न लगे वैसी जगह उनको बांधना चाहिए। उन्हें समय पर समुचित आहार दें।
सेहत का ख्याल जरूरी
मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि इस मौसम में ब्लड प्रेशर, हार्ट के मरीज दवाओं का सेवन करते रहें। घर में रहते हुए या बाहर निकलते समय शरीर पर पर्याप्त गर्म कमड़े पहनें। इस मौसम में उल्टी-दस्त का खतरा रहता है। ऐसे में नमक-चीनी-पानी का घोल बनाकर पीएं। गर्म पानी का सेवन करे।