Move to Jagran APP

MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार में 23 जनवरी से साफ रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Muzaffarpur Weather Forecast मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली मगर शाम ढलते ही कनकनी बढ़ गई। मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर बिहार में शनिवार ( 23 जनवरी) से मौसम साफ होने की संभावना है।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 06:16 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:16 AM (IST)
MuzaffarpurWeatherForecast: उत्तर बिहार में 23 जनवरी से साफ रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
उत्तर बिहार में 23 जनवरी से साफ रहेगा मौसम।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली, मगर शाम ढलते ही कनकनी बढ़ गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि उत्तर बिहार में शनिवार ( 23 जनवरी) से मौसम साफ होने की संभावना है। इस दौरान सुबह में देर तक मध्यम से हल्के बादल रहेंगे। देर से सूर्य प्रकाश निकलेगा। 10 से 12 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। इससे ठंड बनी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 21 जनवरी की तिथि में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी ने कहा कि धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। किसान आलू-मटर की फसलों पर निगरानी रखें। 

loksabha election banner

मधुबनी के मौसम का हाल

पांच दिनों से जिले में शीतलहर का कहर जारी है। सुबह-शाम घना कुहासा और धूप नहीं निकलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित है। पछिया हवा से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

शिवहर : कोहरे की चादरों में लिपटा इलाका

शुक्रवार को भी इलाका शीतलहर की चपेट में है। पूरा इलाका घने कोहरे की चादरों में लिपटा हैं। पछुआ हवा और इससे उत्पन्न कनकनी के बीच लोग घरों में दुबके है।

दरभंगा : कोहरे की चादर में लिपटा शहर, सड़कों पर सन्नाटा

ठंड का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह भी शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार की बजाय सन्नाटा रहा। इस बीच जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शहर में अलाव का इंतजाम किया गया है। लेकिन, तमाम इंतजाम ठंड के आगे कमजोर पड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.