Move to Jagran APP

Darbhanga Flight service: मुंबई व अहमदाबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट के तय समय से विलंब से पहुंचने की संभावना

Darbhanga Spicejet Flight Service आसमान में घने कोहरे के कारण रविवार को भी दरभंगा से दिल्ली मुंबई बेंगलुरू और अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के देरी से उड़ने के आसार हैंं। स्पाइसजेट के मुताबिक मुंबई से आने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 944 अपने नियत समय से देरी से उड़ान भरेगी।

By Ajit kumarEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:33 PM (IST)
Darbhanga Flight service: मुंबई व अहमदाबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट के तय समय से विलंब से पहुंचने की संभावना
दरभंगा में मौसम के साफ होने के बाद ही अंत‍िम जानकारी म‍िल सकेगी। फोटो : स्‍पाइसजेट वेबसाइट

दरभंगा, जागरण संवाददाता। Darbhanga Flight service: मौसम की मार से व‍िमान सेवा बुरी तरह से प्रभाव‍ित है। आसमान में घने कोहरे के कारण रविवार को भी दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के देरी से उड़ने के आसार हैंं।

loksabha election banner

स्पाइसजेट के मुताबिक, मुंबई से आने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 944 अपने नियत समय से देरी से उड़ान भरेगी। कुछ इसी तरह की जानकारी अहमदाबाद के ल‍िए है। हालांकि, दरभंगा में मौसम के साफ होने के बाद ही इसकी जानकारी दी जा सकेगी। इधर, कंपनी की साइट पर दिल्ली और बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट्स के अपने समय से उड़ने की जानकारी दी जा रही है। बता दें कि शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ नहीं रहने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर एक भी विमानों की लैडिंग नहीं हो सकी थी। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है क‍ि फ्लाइट पकड़ने के लिए सूबे के कई अन्य जिलों से लोग दरभंगा पहुंचेे थे। लेक‍िन, जैसे ही यह सूचना म‍िली आज भी कोहरा के कारण फ्लाइट कैंसिल है, लोग परेशान हो गए हैं। गौरतलब है क‍ि दरभंगा एयरपोर्ट को चालू तो कर द‍िया गया है लेक‍िन, उसका सही से व‍िकास नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। यहां पर इंस्ट्रूमेंटल लैंडिग सिस्टम और डीवीओआर सिस्टम नहीं है। इस वजह से कम व‍िज‍िव‍िलीटी के कारण ठंड के दिनों में यह समस्या हो रही है।  

यद‍ि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आइएलएस (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिग सिस्टम) को शुरू कर द‍िया जाए तो यात्रियों को इतनी परेशानी नहीं होगी। इससे होनेवाले राजस्‍व का नुकसान भी नही होता। हालांक‍ि चीजों को ठीक करने के ल‍िए यहां के जनप्रत‍िन‍िध‍ि लगातार सक्र‍िय हैं। हाल में ही सांसद गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा मंत्री और नागर‍िक उड्डयन मंत्री से बात करके चीजों को सही द‍िशा में आगे बढ़ाने का आग्रह क‍िया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.