Move to Jagran APP

West Camparan News : पश्‍चिम चंपारण के बेतिया में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी

West Camparan News धरती अपने ही लोगों के कारण कलंकित होती जा रही है कभी मासूमों के साथ तो कभी विवाहिता महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से बेटियों के साथ उनके मां बाप भी चिंतित हैं।

By DharmendraEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 04:08 PM (IST)
West Camparan News : पश्‍चिम चंपारण के बेतिया में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी
दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से बेटियों के साथ उनके मां बाप भी चिंतित।

पश्‍चिम चंपारण, जेएनएन। चंपारण का नाम सामने आते ही रामराज्य की कल्पना साकार हो उठती है। यह वही धरती है जहां परित्यक्ता सीता को शरण मिली थी और भगवान राम ने भी इस माटी को माथे से लगा लिया था। लेकिन आज यही धरती अपने ही लोगों के कारण कलंकित होती जा रही है कभी मासूमों के साथ तो कभी विवाहिता महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर माह कोई ना कोई बेटी निर्भया बन रही है। कभी सामूहिक रूप से तो कभी अकेला पाकर हवस के दरिंदे उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। विगत माह की ही बात करें तो दुष्कर्म की कुछ घटनाएं सामने आ चुकी है। इन घटनाओं में जिलेवासियों को हिला कर रख दिया है। शिकारपुर में महिला व पुरुषोत्तमपुर में एक मासूम के साथ दरिंदगी इसका जीता जागता प्रमाण है। सुखद पहलू यह है कि कुछ मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

loksabha election banner

चिंतित हैं बेटियों के अभिभावक

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से बेटियों के साथ उनके मां बाप भी चिंतित हैं। बेटियों के साथ कब कहां क्या हो जाए कहना मुश्किल है बेटियां भले ही अपनी किस्मत को को से और छाती पीते हवस के दरिंदे कब घिनौना खेल खेल दे कहना मुश्किल है। एमजेके कॉलेज एमए की छात्रा के पिता रोहन अग्रवाल ने कहा कि शहर में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई है। बेटी घर से निकलती है तो उसके लौटने तक मन में डर बना रहता है। उसके घर लौट आने के बाद ही मन को सुकून मिलता है। प्रीति देवी ने कहा कि लफंगा के कारण पुत्री को घर से बाहर जाने देने में भय बना रहता है। इस मामले में पुलिस एक्शन नहीं ले रही है। 

चंपारण रेंज के डीआईजी लाल मोहन प्रसाद का कहना है क‍ि दुष्कर्म से संबंधित जितनी भी घटनाएं सामने आई उनमें से अधिकतर मामलों में आरोपी पकड़ लिए गए। कहीं फरार चल रहे हैं जिनके खिलाफ लगातार छापेमारी कराई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का कार्य पुलिस कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.