Move to Jagran APP

बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, हिंदी दिवस पर सवा लाख अधिकारियों को हिंदी प्रयोग के लिए लिखेंगे पत्र

पारू विधानसभा की वर्चुअल बैठक में पांच नए लोगों से प्रतिदिन बात करने का टास्क। कहा कि अबतक के सबसे ज्यादा वोटों से पूरे बिहार में हम चुनाव जीतेंगे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 09:50 PM (IST)
बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, हिंदी दिवस पर सवा लाख अधिकारियों को हिंदी प्रयोग के लिए लिखेंगे पत्र
बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, हिंदी दिवस पर सवा लाख अधिकारियों को हिंदी प्रयोग के लिए लिखेंगे पत्र

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पारू विधानसभा की वर्चुअल बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारी प्रतिदिन पांच नए लोगों से बात करें। लोगों को केंद्र और राज्य द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दें। हिंदी दिवस आने के पहले गृह मंत्रालय से सवा लाख अधिकारियों को हिंदी का प्रयोग करें इसकी चिट्ठी भेजूंगा। राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि बुधवार को यह साबित हो गया कि राम सबके हैं और सबमें राम हैं। जितने लोगो ने कारसेवा की, यातनाएं सहीं, जेल गए, जान गवाई उन सबका जीवन धन्य हो गया। चुनाव को लेकर कहा कि अबतक के सबसे ज्यादा वोटों से पूरे बिहार में हम चुनाव जीतेंगे। 220 सीटें जीतकर एनडीए के नेतृत्व मे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

loksabha election banner

सरैया में अस्पताल किया जाए चालू

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संगठन व क्षेत्र का फीडबैक देते हुए कहा कि सरैया ब्लॉक के पीछे अस्पताल बनकर तैयार है। इसका शुभारंभ हो जाता है तो क्षेत्र के लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा। इसका शीघ्र श्री गणेश किया जाए। जल निकासी की यहां समस्या है। इसकी प्लाङ्क्षनग करके समाधान निकला जाए। उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा के सभी शक्ति केंद्रों और सप्तर्षि का गठन हो गया है। इस बार हर बूथ जीतने का लक्ष्य तय किया गया है।

बाढ़ राहत में प्रशासनिक रवैया उदासीन

पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया संतोषजनक नहीं है। जिस तरह से कार्य होना चाहिए वैसा नही हो पा रहा है। 18 से ज्यादा पंचायतें बाढ़ ग्रस्त हैं। मै अपनी तरफ से सूखा भोजन लोगों तक पहुंचा रहा हूं। फोन से लोगो के संपर्क मे हूं और जल्द ही वाट्सएप ग्रुप बूथ तक बन जाएगा।

इनकी रही भागाीदारी

बैठक का संचालन किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सचिन कुमार ने किया। बैठक में जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज कुमार ङ्क्षसह, विधानसभा प्रभारी गीता कुमारी, जिला मंत्री संतोष साहेब, डॉ.रागिनी रानी, नचिकेता पांडेय, रामबालक शर्मा, भगवान लाल महतो, उमेश पांडे, अभिषेक सौरभ, प्रवक्ता प्रभात कुमार, मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्र ठाकुर, खेमचंद्र ङ्क्षसह, सुनील द्विवेदी, मंडल महामंत्री और प्रभारी मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.