B. R. Ambedkar Bihar University: पांच महीने में 2100 से अधिक विद्यार्थियों का रिजल्ट पेडिंग, सुधार नहीं होने से परेशानी
स्नातक सेकेंड पार्ट के करीब 21 सौ से अधिक विद्यार्थियों के पें¨डग रिजल्ट का पांच महीना बीत जाने के बाद भी सुधार नहीं हो सका है। साइट पर अब भी रिजल्ट पें¨डग ही बता रहा है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। B. R. Ambedkar Bihar University : स्नातक सेकेंड पार्ट के करीब 21 सौ से अधिक विद्यार्थियों के पें¨डग रिजल्ट का पांच महीना बीत जाने के बाद भी सुधार नहीं हो सका है। साइट पर अब भी रिजल्ट पें¨डग ही बता रहा है। इस कारण छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विवि की ओर से कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया जिसपर छात्र-छात्राओं को परिणाम के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सके। कहा जा रहा है कि कॉलेजों से टीआर नहीं मिला है। इस कारण पें¨डग में सुधार नहीं हो सका है। जबकि, विद्यार्थियों का कहना है कि कुछ समय के लिए ऑनलॉक हुआ था उस दौरान विवि ने कॉलेजों से टीआर मंगवाकर रिजल्ट क्यों नहीं सुधारा। विवि के रवैए के खिलाफ विद्यार्थियों में आक्रोश है।
यह है मामला
दरअसल, फरवरी में स्नातक द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी किया गया। इसमें डुप्लीकेट रॉल-नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के कारण 2130 विद्यार्थियों का परिणाम पें¨डग हो गया। इन्हें ऑनलाइन रिपोर्ट करने को कहा गया। विद्यार्थियों ने रिपोर्ट भी कर दिया। इसके बाद भी रिजल्ट पें¨डग ही दिखा रहा है। विवि के अधिकारियों ने बताया कि कॉलेजों की ओर से जो टीआर विवि को सौंपा गया था उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।
लेकिन, रॉल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने में कहां चूक हुई इसकी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन विभाग को आदेश दिया गया था। इसके ठीक बाद लॉकडाउन हो गया और मामला अटक गया। इस कारण पें¨डग रिजल्ट में सुधार नहीं हो सका। इधर, विद्यार्थियों का कहना है कि कोई भी परेशानी हो रही हो लेकिन, विवि की ओर से समस्याओं के निदान के लिए अबतक कोई हेल्पलाइन नंबर क्यों जारी नहीं किया गया। विवि के अधिकारी इसबात पर मौन हैं।