CBSE class 12th Result 2020 : टॉपर अनम्या की IAS बनने की तमन्ना, इस तरह हासिल की सफलता, देखें VIDEO
CBSE class 12th Result 2020 अनम्या अगली पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से करना चाहती हैं। 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक पाने के लिए वह छह से सात घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थीं।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। CBSE class 12th Result 2020 : Humanities विषय में 99 फीसद अंक लाकर जिला टॉपर बनीं केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अनम्या अगली पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से करना चाहती हंै। 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक पाने के लिए वह छह से सात घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थीं। किसी तरह के संदेह पर स्कूल शिक्षक और यूट्यूब आदि सोशल साइट का सहारा लेती थीं।
देखें वीडियो में क्या कह रहीं अनम्या
पिता वेटनरी डॉ. सुधेंदु और मां प्रीति प्रिया मुरौल हाईस्कूल में प्लस टू की शिक्षक हैं। बड़ी बहन क्लैट की तैयारी कर रही हैं। कहा कि उनके मार्गदर्शन से आगे बढ़ रही हूं। डीयू में एडमिशन लेने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करूंगी।आइएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। सर्वाधिक अंक पाने से माता-पिता और गुरु सभी काफी खुश हैं। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने भी अनम्या और उसके माता-पिता को बधाई दी है।
अतुल को 91.2 फीसद अंक
सिवाईपट्टी की रघई पंचायत की पूर्व सरपंच किरण कुमारी और उमवि बनघारा के शिक्षक दिलीप कुमार के प्रथम पुत्र अतुल राज ने 12वीं की परीक्षा में 456 अंक (91.2 फीसद )लेकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इन्होंने आचार्यकुलम हरिद्वार से शिक्षा ग्रहण किया है। वे देश सेवा हेतु प्रशासनिक पदाधिकारी बनना चाहते हैं।