Move to Jagran APP

सौतेले पिता ने मां-बेटी को मारी गोली

कांटी थाना के बारमतपुर गांव में सौतेली बेटी से शादी करने का विरोध करने पर महिला को पति ने गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 01:31 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 01:31 AM (IST)
सौतेले पिता ने मां-बेटी को मारी गोली
सौतेले पिता ने मां-बेटी को मारी गोली

जेएनएन, मुजफ्फरपुर : कांटी थाना के बारमतपुर गांव में सौतेली बेटी से शादी करने का विरोध करने पर महिला को पति ने गोली मार दी। इससे पहले उसने सौतेली बेटी पर भी गोली चलाई। यह गोली उसकी बांह को खरोंचते हुए निकल गई। जबकि महिला को दो गोली लगी है। गंभीर स्थिति में उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद उसका पति फरार है। आरोपित सारिक पर भी एक साल पहले ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हमला हुआ था। हालांकि हमला के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है।

loksabha election banner

यह है मामला : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की गफूर बस्ती निवासी बेगम खातून ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसने कांटी थाना क्षेत्र के बारमतपुर गांव के सारिक बसेरी से वर्ष 2009 में दूसरी शादी की। वह मुजफ्फरपुर डीटीओ ऑफिस में नौकरी करता था। हाल में ही उसका तबादला पटना हो गया था। एक साल पहले से उसकी गलत नजर उसके पहले पति से जन्मी बड़ी बेटी पर थी। वह उससे निकाह करना चाहता था। इसका वह विरोध करती थी। उससे बचने के लिए कुछ दिन पहले वह बेटी व अन्य बच्चों के लेकर दिल्ली अपनी बहन के पास चली गई थी। रविवार को वह सभी के साथ ब्रह्मपुरा के गफूर बस्ती स्थित अपनी नैहर आई थी। सारिक ने उसे मोबाइल पर कॉल कर बारमतपुर बुलाया। वहां वह निकाहनामा दिखाने लगा। जब उसने अपने पति को समझाने का प्रयास की तो वह उग्र हो उठा और पिस्टल से फायरिग करने लगा। उसने चार राउंड फायरिग की। पहले उसने बेटी को निशाना बनाया। पिस्तौल से फायरिग करते देखकर बेटी भाग चली। उसकी बेटी की बांह को खरोंचते हुए गोली निकल गई। जबकि उसके अन्य अंगों में छर्रा लगा है। इसके बाद उसने उसे निशाना बनाया। इस क्रम में उसे दो गोली लगी है।

परेशान थी बेटी, बचने के लिए भाग जाती थी दिल्ली: महिला ने बताया कि सौतेले पिता की गलत नजरों से बचने के लिए उसकी बेटी काफी परेशान रहती थी। उससे बचने के लिए अक्सर वह दिल्ली चली जाती थी। दिल्ली में उसकी मौसी रहती है। वह फिलहाल दिल्ली में ही थी। रविवार को उसके साथ यहां आई थी।

एक साल पहले बनाया था फर्जी निकाहनामा : महिला ने बताया कि एक साल पहले उसका पति सारिक बसेरी ने सौतेली बेटी के साथ फर्जी निकाहनामा बनाया था। इसपर उसने भाई व अपने साथ काम करने वाले आसिफ को गवाह बनाया था। इस निकाह को लेकर दिल्ली में रह रहे उसकी बहन के बेटा ने बताया और मुजफ्फरपुर भेजा।

सारिक की दो शादियां : कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सारिक बसेरी ने दो शादियां की है। बेगम खातून को उसने वर्ष 2016 में तलाक दे दिया था। वर्ष 2018 में उसने यूपी की एक महिला से शादी की। मामला पारिवारिक विवाद का है। उसकी पहली पत्नी बेगम खातून के आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है

वर्जन : कांटी में महिला को गोली मारने की घटना घटी है। महिला ने गोली मारने का आरोप अपने पति पर लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

कृष्णमुरारी प्रसाद

डीएसपी पश्चिमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.