सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट आने तक हेल्थ केयर सेंटर में ही रहेंगे प्रवासी
क्वारंटाइन केंद्रों में आवासित प्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करें। उक्त बातें डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वीसी के माध्यम से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।
मुजफ्फरपुर। क्वारंटाइन केंद्रों में आवासित प्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करें। उक्त बातें डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वीसी के माध्यम से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि जिन प्रवासियों का सैंपल लिया जाता है। उन्हें हेल्थ केयर सेंटर में तब तक रखा जाए। जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती है। इसके लिए सिविल सर्जन को इसका सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को होम क्वारंटाइन पर प्रवासियों की पूर्व की भांति आशा के माध्यम से नियमित रूप से ट्रैकिग व मॉनीटरिग कराने को कहा गया है। जहां पर आशा नहीं हैं, वहां आंगनबाड़ी सेविका से उक्त कार्य करवाने को कहा गया है। अधिकारियों के साथ क्वारंटाइन केंद्रों के सफल संचालन को लेकर समीक्षा के बाद डीएम ने कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न राज्यों से जिले में आ रहे प्रवासियों व अन्य व्यक्तियों की स्क्रीनिग के लिए प्रखंड स्तर पर स्थापित रिसेप्शन सेंटर से नियमानुसार निर्धारित •ाोन के अनुसार प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप अथवा होम क्वारंटाइन के लिए गंतव्य स्थान तक सुरक्षित भेजने को कहा है। साथ ही जिन लोगों को होम क्वारंटाइन के लिए विमुक्त किया जाता है। उनकी संपूर्ण विवरणी कोविड-19 व आपदा पोर्टल पर इंट्री कराने को कहा गया है। बैठक में अनुमंडल अधिकारी पूर्वी व पश्चिमी को गैर राशन कार्ड वाले प्रवासी मजदूरों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्धता से संबंधित प्रखंडवार प्रतिवेदन दैनिक रूप से प्राप्त कर अवगत कराने को कहा गया है। इसके अलावा सभी प्रखंड आपूíत अधिकारियों के माध्यम से जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का वितरण पंजी का सत्यापन कराने को कहा गया है। प्रवासी श्रमिकों का निबंधन व इंट्री संबंधित पोर्टल पर तेजी से करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सरकार द्वारा अनुमान्य सहायता राशि उन्हें उपलब्ध कराई जा सके। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सभी क्वारंटाइन कैंपों का पुन: स्थलीय निरीक्षण करते हुए पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई को पुन: व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया गया है।