Madhubani Coronavirus News Update : उत्तर बिहार के हॉटस्पॉट मधुबनी में छह और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 121
Madhubani Coronavirus News Update नवीनतम संक्रमितों की सूची में चार लौकही व दो बेनीपट्टी प्रखंड के हैं। लौकही के चारों संक्रमित नरहिया उच्च विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में हैं।
मधुबनी, जेएनएन। जिले में शनिवार को भी कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। आज छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिविल सर्जन कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव का संख्या 121 हो गई है। हालांकि, इनमें से 21 स्वस्थ हो गए हैं। नवीनतम संक्रमितों की सूची में चार लौकही व दो बेनीपट्टी प्रखंड के हैं। लौकही के चारों संक्रमित नरहिया उच्च विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में आवासित हैं। वहीं बेनीपट्टी के दो संक्रमितों में एक महिला है।
वहीं दूसरी ओर दरभंगा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां शनिवार को नौ संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इसकी पुष्टि की है।